जियो फाइबर का धमाकेदार ऑफर: 12 महीने के रिचार्ज पर मिल रही 4 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, जानें कीमत
रिलायंस जियो अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर ब्रॉडबैंड ग्राहकों को खास ऑफर दे रही है। कंपनी के 8,888 रुपये वाले सालाना JioFiber प्लान में 12 महीने के बजाय कुल 16 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। इसके साथ अनलिमिटेड डेटा, वॉइस कॉलिंग, 12 से ज्यादा OTT ऐप्स और 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी शामिल है।

विस्तार
इस साल जियो को लॉन्त हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। 2026 में टेलीकॉम कंपनी भारत में अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रही है। इस मौके पर कंपनी ने अपने ब्राडबैंड ग्राहकों को खास ऑफर दिया है। कंपनी 12 महीने के जियो फाइबर ब्रॉडबैंक रिचार्ज पर पूरे 4 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। यानी एक साल के रिचार्ज में आपको कुल 16 महीने का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही दर्जन भर से ज्यादा OTT एप्स के फायदे भी दिए जा रहे हैं। आइए इस ऑफर की पूरी डिटेल आपको बताते हैं।
8888 रुपये के प्लान में जबरदस्त ऑफर
यह ऑफर जियो फाइबर के 8888 रुपये वाले सालाना रिचार्ज पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ग्राहकों को 12 महीनों की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन ऑफर के तहत कंपनी इसमें 4 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। इसमें आपको अनलिमिटेड डेटा और वॉइस समेत कई फायदे मिलते हैं। हर महीने के हिसाब से यह पैक 500 रुपये का बैठता है, जो आपकी जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालेगा।
कितनी है डेटा स्पीड?
- यह प्लान पहली नजर में आपको महंगा लग सकता है, लेकिन अगर आपको सिर्फ 30Mbps की इंटरनेट स्पीड चाहिए, तो OTT प्लेटफॉर्म और लाइव टीवी चैनलों जैसी सुविधाओं को देखते हुए यह प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- इस प्लान के साथ मिलने वाले डेटा की लिमिट कनेक्शन के हिसाब से अलग-अलग है। AirFiber कनेक्शन पर एक महीने के लिए 1,000 जीबी डेटा, जबकि फाइबर कनेक्शन पर 3300 जीबी डेटा मिलता है।
OTT और लाइव टीवी चैनल के ऑफर हैं शानदार
- इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, TimesPlay, TarangPlus, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win जैसे 12 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। ब्रॉडबैंड प्लान में 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा भी मिलती है।
- रिलायंस जियो के होम ब्रॉडबैंड प्लान देशभर में उपलब्ध हैं। AirFiber टेक्नोलॉजी की मदद से कंपनी कम समय में ज्यादा इलाकों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने में सफल रही है।
- ऑनर का गेमिंग बीस्ट तैयार: नए फोन और टैबलेट में मिलेगा कूलिंग फैन, 10000 एमएएच की तगड़ी बैटरी; जानिए खूबियां
- टेक टिप्स: फोल्डेबल फोन पर स्क्रीन गार्ड लगाना सेफ या खतरनाक? ये छोटी-सी गलती बर्बाद कर सकती है महंगा डिवाइस
- एपल का अनोखा तोहफा: पहली बार आईफोन डूओ ऑन करते ही आपका नाम लेगा फोन, 'हेलो' बोलकर करेगा स्वागत
- रिसर्च: एआई चैटबॉट कब देने लगेगा खतरनाक सलाह? वैज्ञानिकों ने खोजा वो फॉर्मूला, जिससे रुकेंगी बड़ी गलतियां