रिलायंस जियो लॉन्च: अंबानी का सबसे सस्ते 4G का दावा, 50 रु. में 1 जीबी डेटा

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 01 Sep 2016 01:08 PM IST
Jio will cover 90% of India’s population by March 2017, says Ambani
मुकेश अंबानी - फोटो : file photo

    रिलायंस ने सालाना बैठक के दौरान अपने महत्वकांक्षी 'जियो 4जी' को लॉन्च कर दिया है। जियो से फ्री में वॉयस कॉल्स की जा सकेगी और सिर्फ डेटा का ही चार्ज देना होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने इसे लॉन्च करते हुए कहा कि यह पीएम मोदी के डिजिटल मिशन को समर्पित है। उन्होंने इसे दुनिया का सबसे सस्ता 4 जी बताया और कहा कि यह देश में डिजिटल क्रांति लाएगा।

    इसलिए खास है जियो 4जी

    -जियो में 499 रुपए में 8 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।

    -एसएमएस फ्री होंगे, पूरे भारत में कोई रोमिंग नहीं लगेगी।

    - जियो 4जी में 50 रुपए में मिलेगा 1 जीबी डेटा।

    -जियो से फ्री में वॉयस कॉल्स की जा सकेगी , सिर्फ डेटा का चार्ज देना होगा।

    -मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो से भारतीयों की जिंदगी बदल जाएगी।

    -छात्रों को 25 फीसदी डेटा अधिक मिलेगा।

    -त्योहारों के दिनों में अधिक चार्ज नहीं देना होगा।

    -10 लाख वाई-फाई जोन बनाए जाएंगे।

    -जियो पर टीवी भी देखा जा सकेगा।

    जियो प्रिव्यू का ऑफर इन मोबाइल पर उपलब्ध

    Reliance jio
    Reliance jio

    रिलयांस की जियो प्रिव्यू सुविधा पहले सैमसंग और एलजी के चुनिंदा मॉडलों पर उपलब्ध थी, जबकि कंपनी ने अब इस सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। जियो प्रिव्यू की इस सुविधा में अनलिमिटेड वीडियो और वॉयस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही जियो प्ले, जियो ऑन डिमांड, जियो मनी, जियो मैग, जियो बीटस्, जियो एक्सप्रेस न्यूज, जियो ड्राइव और जियो सिक्योरिटी जैसे प्रीमियम एप्‍लीकेशनस भी आप इसके जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

    जियो प्रिव्यू का ये ऑफर अब माइक्रोमैक्स के 4जी स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा ऑफर का लाभ TCL और Alcatel के 4जी ग्राहक भी उठा सकेंगे। इस ऑफर से ना सिर्फ डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लाखों ग्राहकों को 4G LTE तकनीक अपनाने और इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा।

    कैसे मिलेगी जियो सिम

    रिलायंस जियो
    रिलायंस जियो

    रिलायंस के सभी डिजिटल स्टोर्स पर इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। फिर चाहे वह डिजिटल एक्सप्रेस हो या डिजिटल एक्सप्रेस मिनी। अगर आप किसी दूसरे स्टोर से फोन खरीदना चाहते हैं तब भी कोई बात नहीं आप स्टोर से रिलायंस प्रिव्यू ऑफर की मांग कर सकते हैं। यह अन्य स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदते वक्त अपना KYC दस्तावेज जमा करना होगा। ताकि जियो सिम मिलने में कोई परेशानी ना हो।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें