पिछले साल की तरह इस साल के अंत तक सभी टेलीकॉम कंपनियों के प्री-पेड प्लान महंगे हो गए हैं। किसी ने 20 फीसदी तो किसी ने 25 फीसदी तक अपने प्लान महंगे किए हैं। रिलायंस जियो के प्लान 480 रुपये तक, वोडाफोन आइडिया के प्लान 500 रुपये तक तो एयरटेल के प्री-पेड प्लान 501 रुपये तक महंगे हुए हैं। सभी कंपनियों के नए प्लान लागू हो गए हैं। प्लान लागू होने से पहले की लोगों ने अपने नंबर दूसरे नेटवर्क में पोर्ट भी कराए हैं, हालांकि नंबर पोर्ट कराने का कुछ खास फायदा लोगोंं को नहीं मिलने वाला है, क्योंकि प्लान तो सभी कंपनियों के हुए हैं। लोगों में रिचार्ज प्लान को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आज की इस रिपोर्ट में हम एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों वाले प्लान की बात करेंगे। वैसे आपको बता दें कि जियो और वोडाफोन आइडिया के पास 84 दिनों की वैधता वाले ऐसे भी प्लान हैं जिनमें हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता है, हालांकि इस वैधता के साथ एयरटेल के पास कोई प्लान नहीं है। आइए जानते हैं... रिलायंस जियो के 84 दिन वाले प्लान जियो के पास 84 दिनों की वैधता वाले तीन प्री-पेड प्लान हैं जिनमें सबसे सस्ता 395 रुपये का है। यह प्लान पहले 329 रुपये का था। इसमें कुल 6 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 मैसेज मिलेंगे। यह प्लान उनके लिए बेस्ट है जो सिर्फ इनकमिंग या आउटगोइंग की सुविधा चाहते हैं। अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान नहीं है।