jio vs airtel 5G: इन शहरों में होगा जियो और एयरटेल का कड़ा मुकाबला, जानें कौन मारेगा बाजी
5G सर्विस की लॉन्चिंग के बाद जियो देश की दूसरी 5जी टेलीकॉम बन जाएगी। हालांकि पहले फेज में एयरटेल, जियो के मुकाबले दोगुना शहरों में 5जी सेवाएं मुहैया करा रही है। ऐसे में इन दोनों कंपनियों का इन शहरों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विस्तार
देश में एक अक्तूबर से नए और हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G युग की शुरुआत हो गई है। एयरटेल ने एक अक्तूबर से ही देश के प्रमुश आठ शहरों में 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। अब रिलायंस Jio ने भी देश में 5G सर्विस लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी जियो की ट्रू-5G सर्विस का बीटा ट्रायल कल यानी दशहरा से शुरू करने वाली है। कंपनी पहले फेज में देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में 5जी सेवा शुरू करेगी। इसके बाद इसे 2023 तक देशभर में रोलआउट किया जाएगा।
5G सर्विस की लॉन्चिंग के बाद जियो देश की दूसरी 5जी टेलीकॉम बन जाएगी। हालांकि पहले फेज में एयरटेल, जियो के मुकाबले दोगुना शहरों में 5जी सेवाएं मुहैया करा रही है। ऐसे में इन दोनों कंपनियों का इन शहरों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Jio 5G Launch: भारत में कल लॉन्च होगा जियो का 5जी, इन शहरों में शुरू होगी सर्विस, वेलकम ऑफर भी जानें
एयरटेल ने देश के प्रमुख आठ शहरों में 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। इस शहरों में दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी और कोलकाता शामिल हैं। इन शहरों में रोलआउट के साथ ही लोगों के फोन में 5जी का सिग्नल भी आ रहा है। वहीं जियो देश के चार प्रमुख शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में 5जी सेवा शुरू करने वाली है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में दोनों कंपनियों के बीच कनेक्टिविटी और सर्विस के मामले में कड़ा मुकाबला होने वाला है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G सेवा की लॉन्चिंग के दौरान रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि देश में सबसे पहले जियो 5G सर्विस को लॉन्च करेगा। हालांकि, एयरटेल ने इसी दिन देश के आठ शहरों में 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया। अब जियो के ऊपर अपनी सर्विस को बेहतर बनाने और अच्छी कनेक्टिविटी के साथ फास्ट इंटरनेट देने का दबाव रहेगा। बता दें कि जियो ने साल 2022 के अंत तक देश के प्रमुख शहरों और साल 2023 के अंत तक देश की गली-गली में 5G सर्विस देने का दावा भी किया है।