उपलब्धि: जियो नेटवर्क पर हर महीने हो रहा 17.6GB डाटा का इस्तेमाल, कंपनी का शुद्ध लाभ पहुंचा 3,728 करोड़ के पार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Oct 2021 11:54 AM IST
सार

जियो नेटवर्क पर प्रत्येक ग्राहक ने हर महीने औसतन 840 मिनट फोन पर बात की। कुल मिलाकर जियो नेटवर्क पर दूसरी तिमाही के दौरान 1.9 ट्रिलियन मिनट बात की गई।

विज्ञापन
Jio users data usage rise upto 17.6gb per month said RIL quarter result ended on 30th september 2021
JIO - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    उपलब्धि: जियो नेटवर्क पर हर महीने हो रहा 17.6GB डाटा का इस्तेमाल, कंपनी का शुद्ध लाभ पहुंचा 3,728 करोड़ के पारअरबपति कारोबारी मुकेश जियो के नेटवर्क पर डाटा खपत में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई है। पिछले वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले डाटा खपत 50.9 फीसदी उछलकर सितंबर तिमाही में 2,300 करोड़ जीबी जा पहुंची। प्रति कनेक्शन डाटा खपत में भी लगातार वृद्धि जारी है। प्रत्येक जियो ग्राहक ने प्रतिमाह औसतन 17.6 जीबी डाटा का इस्तेमाल किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुक्रवार को जारी तिमाही रिजल्ट्स में ये आंकड़े सामने आए।

    जियो नेटवर्क पर प्रत्येक ग्राहक ने हर महीने औसतन 840 मिनट फोन पर बात की। कुल मिलाकर जियो नेटवर्क पर दूसरी तिमाही के दौरान 1.9 ट्रिलियन मिनट बात की गई। जियो के औसत रेवन्यू प्रतियूजर प्रतिमाह यानी ARPU में भी तेजी देखने को मिली। पहली तिमाही में जियो का औसत रेवन्यू प्रति यूजर प्रतिमाह (ARPU) 138.2 रुपये रहा था, जो सितंबर तिमाही में 3.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 143.6 रुपये जा पहुंचा।

    विज्ञापन

    रिजल्ट के साथ जारी बयान में रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा, 'हमारी डिजिटल सर्विस बिजनेस - जियो, भारत में ब्रॉडबैंड बाजार की शक्ल लगातार बदल रहा है और उद्योग के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो फोन नेक्स्ट को कंपनी दिवाली से पहले बाजार में उतारना चाहती है। जियो फोन नेक्स्ट की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने अपना वायदा दोहराते हुए कहा कि रिलायंस जियो और गूगल साथ मिलकर काम कर रहे है ताकि दिवाली से पहले जियोफोन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

    जियो प्लेटफॉर्म्स को जुलाई से सितंबर 2021 की दूसरी तिमाही में 3,728 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह साल भर पहले के मुकाबले 23.5 फीसदी की छलांग है। पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 3,019 करोड़ रुपये रहा था। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्च तिमाही में कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ पिछले वर्ष के समान तिमाही के मुकाबले 46 फीसदी बढ़कर 15,479 करोड़ रुपये रहा।

    कंपनी ने अपने बयान में बताया कि 5जी की टेस्टिंग चल रही है और अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक बेहद सफल है। 40 लाख परिसर जियोफाइबर से कनेक्ट हो चुके हैं जबकि 1 करोड़ 60 लाख परिसरों के दरवाजे तक जियोफाइबर पहुंच चुका है। कंपनी अब ‘कनेक्टेड व्हीकल’ के बाजार में भी बड़े पैमाने पर उतरने की योजना बना रही है। कंपनी ने बताया कि उसने कई अन्य अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ उसकी साझेदारी हो चुकी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें