Jio यूजर को इसके बाद साल भर नहीं कराना होगा रिचार्ज

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Mar 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
jio user recharge for the whole year now
जियो

    टेलीकॉम सेक्टर में जियो के कदम रखने के साथ ही डाटा युद्ध शुरू हो गया है। सभी टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को रिझाने में लगी हैं। जियो के टक्कर में रोज नए प्लान भी लॉन्च हो रहे हैं। हालांकि इस मामले में रिलायंस जियो भी पीछे नहीं है। जियो के पास भी ऐसे ऑफर हैं कि ग्राहक दूसरी जगह जाने से पहले सोचेगा। इसी में एक ऑफर ऐसा भी है जिसके बाद आपको पूरे 1 साल तक कोई रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं है।

    इस प्लान के बाद साल भर नहीं कराना होगा रिचार्ज?

    जियो गीगाफाइबर
    जियो गीगाफाइबर

    दरअसल जियो ने 'बाय वन गेट वन' प्लान भी लॉन्च किया था जिसके बारे में ग्राहकों को ये तो मालूम है कि यदि वे 303 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं तो जियो की ओर से 201 रुपये का एड-ऑन पैक मुफ्त दिया जाएगा। यानी 303 पर मिलने वाले ऑफर के अलावा 5 जीबी डाटा फ्री मिलेगा। लेकिन ग्राहकों को ये बात नहीं मालूम है कि यदि वे इसी रिचार्ज को 13 बार करा लेते हैं तो उन्हें साल भर कोई रिचार्ज नहीं करवाना होगा। साथ ही डाटा यूज की कोई सीमा भी नहीं होगी यानी अनलिमिटेड डाटा और हैप्पी न्यू ऑफर का मजा।

    विज्ञापन

    प्लान पर एक नजर

    रिचार्ज संख्या- 13, वैलिडिटी 13x28 = 364 दिन

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिचार्ज की कीमत- 303, 1 साल के लिए 13x303 = 3939 रुपये

    डाटा- 303 = 28 जीबी, 1 साल में 13x28 = 364जीबी

    एक्स्ट्रा डाटा- 5 जीबी, 5+28=33 जीबी (1 बार के रिचार्ज पर), 33x13= 429 जीबी, 1 साल के लिए

    इसके अलावा आप चाहें तो 499 और 999 रुपये वाले प्लान भी ले सकते हैं लेकिन एक से ज्यादा रिचार्ज करवाले वाली वैधता 31 मार्च तक ही है। तो जल्दी करें और पूरे साल बेफिक्र होकर जियो जी भर के। अब आप सोच रहे होंगे कि 1 साल में तो 12 महीने होते हैं फिर 13 रिचार्ज क्यों, तो आपके सवाल का जवाब है कि ऑफर की वैधता 28 दिन की ही है, 30 दिन की नहीं। अब आगे आपको समझाने की जरूरत नहीं है। आप समझदार हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें