jio True 5G: एक और शहर में लॉन्च हुई जियो की 5G सर्विस, फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा
कोच्चि के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और नाथद्वारा में रिलायंस जियो अपनी सर्विस शुरू कर चुका है। दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी 5जी को रोलआउट किया गया है।

विस्तार
रिलायंस जियो ने अपनी Jio True 5G सर्विस का विस्तार करते हुए इसे एक और शहर कोच्चि में रोलआउट कर दिया है। कोच्चि में जियो की 5G सर्विस का उद्धघाटन केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने किया। कोच्चि के साथ गुरुवायुर मंदिर में भी जियो 5G सर्विस को जारी किया गया है। कंपनी दिसंबर के आखिरी तक केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में भी 5G सर्विस को पेश करने वाली है। बता दें कि जियो ट्रू 5जी को अब तक देश के 12 शहरों में रोलआउट किया गया है। कंपनी ने कहा कि 239 रुपये या अधिक से रिचार्ज कराकर यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।
जियो तेजी से True-5G नेटवर्क को रोल आउट कर रहा है। कोच्चि के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और नाथद्वारा में रिलायंस जियो अपनी सर्विस शुरू कर चुका है। दिल्ली-एनसीआर यानी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी 5जी को रोलआउट किया गया है। जियो अपनी ट्रू5G सर्विस को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रहा है, ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव दिया जा सके। जियो का कहना है कि ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन पर 500 MBPS से 1 GBPS के बीच स्पीड मिल रही है। ग्राहक डाटा का भी काफी अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का एकमात्र ट्रू5जी नेटवर्क है।
- स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर नेटवर्क, जिसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता शून्य है।
- 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5G स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण।
- कैरियर एग्रीगेशन तकनीक का उपयोग करके जियो इन 5G फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत "डाटा हाईवे" तैयार करती है।