Jio True 5G: चार और शहरों में जियो की 5जी सर्विस लॉन्च, अब 72 शहरों में पहुंचा जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 06 Jan 2023 02:50 PM IST
सार

जियो दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर, हर कस्बे में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
Jio True 5G service launched in four more cities now Jio 5G network reached in 72 cities in india
jio true 5g - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपनी हाई स्पीड इंटरनेट 5जी सर्विस Jio True 5G का तेजी से विस्तार कर रही है। रिलायंस जियो ने आज (6 जनवरी) चार और शहरों, ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी में अपना ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। ग्वालियर, जबलपुर और लुधियाना में 5जी सेवा शुरू करने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। कंपनी ने अब तक देश के करीब 72 शहरों में 5जी सर्विस को रोलआउट कर दिया है। इन शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और इन शहरों के जियो यूजर्स को छह जनवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

    लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा, "हमें चार और शहरों को जियो ट्रू 5जी नेटवर्क में जोड़ कर बेहद खुशी हो रही है। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में जियो यूजर्स का पसंदीदा ऑपरेटर और टेक्नोलॉजी ब्रांड है। जियो ट्रू 5जी पर्यटन, विनिर्माण, एसएमई, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में राज्य के लोगों के लिए विकास की असीम संभावनाएं पैदा करेगा।

    विज्ञापन

    इन क्षेत्रों को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयासों को निरंतर समर्थन देने के लिए हम राज्य सरकारों और प्रशासन टीमों के आभारी हैं।" जियो दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर, हर कस्बे में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में कहा था कि जियो 5जी का डिप्लॉयमेंट साल 2023 तक पूरा हो जाएगा। जियो पूरे भारत में दुनिया का सबसे अच्छा 5G नेटवर्क शुरू कर रहा है, वो भी एक ऐसी गति से जो दुनिया में सबसे तेज है।

    इसके बाद जियो का अगला कदम डिजिटल सॉल्यूशन प्रोवाइड करवाना है। अंबानी ने कंपनी के 'फैमिली डे' समारोह में बोलते हुए कहा था कि नंबर 1 पोजिशन बरकरार रखने के लिए और तेज गति से 5G नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए पूरी जियो टीम को बधाई देता हूं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें