Jio: 5G की जरूरत नहीं? जियो के ये प्लान कम कीमत में देंगे लंबी वैलिडिटी और 4G डेटा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 12 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

Jio 5G: अगर आपको 5G की जरूरत महसूस नहीं होती और कम खर्च में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो Jio के दो प्रीपेड प्लान आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इनमें 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS के साथ Google AI Pro का फायदा भी मिलता है। जानिए कौन-सा प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
jio rs 889 vs rs 666 prepaid plan without 5g 84 days validity
JIO - फोटो : PTI

    विस्तार

    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio सिर्फ 5G प्लान ही नहीं, बल्कि ऐसे प्रीपेड प्लान भी ऑफर करती है जो 4G यूजर्स के लिए बनाए गए हैं। अगर आप 5G का इस्तेमाल नहीं करते या फिर आपको लगता है कि इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है, तो कंपनी के कुछ प्लान आपके बजट के हिसाब से बेहतर साबित हो सकते हैं।

    दरअसल, Jio पहले ही साफ कर चुका है कि 2GB प्रतिदिन से कम डेटा वाले प्लान में 5G एक्सेस नहीं मिलेगा। ऐसे में 1.5GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान उन यूजर्स के लिए सही विकल्प हैं जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और तेज 4G नेटवर्क चाहते हैं।

    विज्ञापन

    Jio का 889 रुपये वाला प्लान क्या देता है?

    • Reliance Jio का 889 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड 4G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। तय डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है।
    • इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को 18 महीने के लिए Google AI Pro का एक्सेस मिलता है, जिसमें Gemini Pro जैसी AI सुविधाएं भी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर की कुल वैल्यू करीब 35,100 रुपये तक है।

    666 रुपये वाला प्लान भी है अच्छा विकल्प

    • अगर आपको JioSaavn Pro की जरूरत नहीं है, तो 666 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इस प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ रोज 1.5 GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं।
    • इस प्लान में भी 18 महीने के लिए Google AI Pro का एक्सेस मिलता है। हालांकि इसकी वैलिडिटी 889 रुपये वाले प्लान से कम है, लेकिन कीमत भी कम होने की वजह से यह बजट यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन जाता है।

    कौन-सा प्लान चुनना चाहिए?

    अगर आप ज्यादा दिनों तक बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते और JioSaavn Pro का इस्तेमाल भी करते हैं, तो 889 रुपये वाला प्लान ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है। वहीं, अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग, 4G डेटा और बेसिक बेनिफिट्स तक सीमित है, तो 666 रुपये वाला प्लान कम खर्च में वही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा देता है। दोनों ही प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर हैं जो 5G के बजाय भरोसेमंद 4G नेटवर्क के साथ पैसे बचाना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें