Jio Plan: वापस आया जियो का यह सस्ता प्री-पेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jan 2022 10:09 AM IST
सार

1 दिसंबर के बाद जियो ने अपने कई प्लान अपडेट किए हैं। कई प्लान में पहले मिलने वाली सुविधाओं को हटाया गया है तो कई प्लान के साथ नई सुविधाएं दी जा रही हैं।

Jio Rs 499 Plan with OTT Benefit Relaunched with 2GB Daily Data
JIO - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    जियो के प्लान 1 दिसंबर से महंगे हो गए हैं। जियो के प्लान की कीमतों में करीब 21 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। 1 दिसंबर के बाद जियो ने अपने कई प्लान अपडेट किए हैं। कई प्लान में पहले मिलने वाली सुविधाओं को हटाया गया है तो कई प्लान के साथ नई सुविधाएं दी जा रही हैं। तमाम प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे OTT एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन की मांग हमेशा से रही है। अब ग्राहकों की इस मांग को देखते हुए Jio ने अपने एक सस्ते प्लान को फिर से पेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    Jio ने 499 रुपये वाले अपने प्री-पेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। इस प्लान के साथ एक साल की वैधता के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। नए ग्राहकों को इस प्लान के साथ जियो प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी। इस प्लान में Jio Cinema, Jio TV जैसे एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    Jio के पास कई अन्य प्लान भी हैं जिनके साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। एक प्लान 601 रुपये का है। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें