Jio Recharge 30 Days: 30 दिन वैलिडिटी वाले जियो के पांच प्लान, कीमत 181 रुपये से शुरू

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Apr 2022 11:51 AM IST
Jio Recharge plan with 30 Days validity starting price from Rs 181 all you need to know
Jio 30 days plan list - फोटो : amarujala

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश के बाद Jio, Airtel, Vi ने हाल ही में 30 दिनों की वैधता वाले अपने कुछ प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें से कुछ प्लान 31 दिनों की वैलिडिटी वाले भी हैं। जियो ने जहां एक महीने की वैधता वाला एक प्लान लॉन्च किया है, वहीं वोडाफोन आइडिया ने चार और एयरटेल ने दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। वैसे आपको बता दें कि नए प्लान के साथ जियो के पास अब कुल 5 ऐसे प्री-पेड प्लान हो गए हैं जिनके साथ 30 दिनों की वैधता मिलती है। आज की इस रिपोर्ट हम आपको जियो के इन पांचों प्लान के बारे में बताएंगे....

    jio181
    jio181 - फोटो : jio.com

    जियो का 181 रुपये वाला प्लान

    जियो के पास एक 181 रुपये का प्लान है जिसमें 30 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान आपको वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में मिलेगा। इस प्लान को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें अधिक डाटा की जरूरत होती है। इस प्लान में आपको 30 जीबी डाटा मिलेगा और रोज डाटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी यानी आप चाहें तो एक दिन में 30 जीबी डाटा खत्म कर दें या फिर हर दिन 1 जीबी डाटा खत्म करें। इस प्लान में कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

    Jio 259 plan
    Jio 259 plan - फोटो : amarujala

    जियो का 259 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसमें आपको पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आप 1 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 मई को ही कराना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान को आप एक ही साथ कई बार के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। हर महीने वैधता खत्म होने के बाद नया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अन्य प्लान की तरह जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।