Jio का ऑफर: एक दाम में तीन लोगों की मौज, डाटा के साथ अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स फ्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Jul 2022 05:25 PM IST
सार

जियो के इस प्लान को फैमिली प्लान की कैटेगरी में रखा गया है। इस प्लान में मेन कनेक्शन के अलावा दो अन्य कनेक्शन भी मिलते हैं यानी एक प्लान में तीन सिम कार्ड इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Jio Recharge Plan Jio Postpaid Plan Rs 799 Calling Data Benefits and Netflix Amazon Prime Subscription News in Hindi
Jio - फोटो : jio.com

    विस्तार

    रिलायंस जियो के पास तमाम तरह के प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं। हर कोई अपनी सुविधा के हिसाब से रिचार्ज कराता है। आप भी ऐसा ही करते होंगे। जियो के प्री-पेड प्लान के बारे में लगभग सभी लोगों को जानकारी है लेकिन पोस्टपेड प्लान के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

    आज हम आपको जियो के एक ऐसे पोस्टपेड प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें एक प्लान में तीन लोगों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा और अमेजन प्राइम वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    विज्ञापन

    जियो के इस प्लान को फैमिली प्लान की कैटेगरी में रखा गया है। इस प्लान में मेन कनेक्शन के अलावा दो अन्य कनेक्शन भी मिलते हैं यानी एक प्लान में तीन सिम कार्ड इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में कुल 150 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में 200 जीबी तक डाटा रोलओवर की भी सुविधा मिलेगी। ओटीटी के तौर पर जियो के इस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में हर रोज 100 sms भी मिलेंगे। इसमें जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें