Jio Recharge Plan: जियो ने दिया बड़ा झटका, कीमत कम की और फायदे भी घटाए

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 12 Sep 2022 01:27 PM IST
सार

Jio ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस प्लान को पेश किया था। प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS की सुविधा दी जाती थी।

Jio popular prepaid Recharge Plan changed rs 750 to rs 749 with 90 days validity details
Reliance jio - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी जियो (Jio) ने अपने हाल ही में जारी किए गए रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने प्लान की कीमत में एक रुपये की कमी की है साथ ही डाटा बेनिफिट्स को भी कम कर दिया है। कंपनी ने 750 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में एक रुपये की कटौती करते हुए इसे 749 रुपये का कर दिया है। बता दें कि पहले इस प्लान के साथ यूजर्स को 1 रुपये में 100MB का अतिरिक्त डाटा मिलता था, अब इस सुविधा को बंद कर दिया गया है।

    अब यूजर्स को जियो के 749 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। जियो के इस प्लान के साथ 90 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही इस प्लान में पहले की तरह ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। यानी यूजर्स को 90 दिन के लिए कुल 180 जीबी का इंटरनेट डाटा मिलेगा। 749 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की अन्य सुविधाओं की बात करें तो इसमें जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। ग्राहकों को जियो सूट्स एप जैसे JioCinema, JioTV, JioNews, JioSecurity और JioCloud एप्स का फायदा भी मिलेगा।

    जियो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस प्लान को पेश किया था। प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS की सुविधा दी जाती थी। साथ ही प्लान के साथ 1 रुपये में 100MB अतिरिक्त डाटा की सुविधा भी दी जाती थी, जिसे अब नए प्लान से हटा दिया गया है।