फायदे की बात: एक दिसंबर से जियो के प्लान होंगे महंगे, पहले रिचार्ज कराकर बचा सकते हैं 480 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Nov 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Jio plan price hike you can recharge with these best prepaid plan before December 1
Jio plan price - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने भी अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में इजाफा कर दिया है। जियो के प्लान 1 दिसंबर से महंगे हो रहे हैं। जियो ने करीब 20 फीसदी का इजाफा किया है जिसके बाद जियो के प्री-पेड प्लान की शुरुआती कीमत 91 रुपये हो गई है जो कि पहले 75 रुपये थी। यदि आप 1 दिसंबर से पहले रिचार्ज करा लेते हैं तो फायदे में रहेंगे। जैसे ही आपका मौजूदा प्लान खत्म होगा, वैसे ही नया प्लान शुरू हो जाएगा और आपके पैसे भी बच जाएंगे। एक साथ आप कई सारे रिचार्ज कर सकते हैं। आइए जियो के कुछ बेस्ट प्लान के बारे में जानते हैं।

    jio 129
    jio 129 - फोटो : amar ujala

    129 रुपये का प्लान

    जियो का 129 रुपये वाला प्लान 1 दिसंबर से 155 रुपये का हो जाएगा। इसमें कुल 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 मैसेज मिलेंगे। यह प्लान कंपनी का 28 दिनों वाला सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान को आप 1 दिसंबर से पहले कई बार रिचार्ज कराकर पैसे बचा सकते हैंं।

    Jio 199
    Jio 199 - फोटो : jio

    199 रुपये का प्लान

    यह रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ आने वाला जियो का सबसे सस्ता 28 दिनों वाला प्री-पेड प्लान है। जियो के 199 रुपये वाले प्लान की कीमत 1 दिसंबर से 239 रुपये हो जाएगी। इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज की सुविधा है। यदि 1 तारीख से पहले आप रिचार्ज कराते हैं तो प्रत्येक रिचार्ज पर आप 40 रुपये की बचत कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें