जियो 4जी फीचर खरीदने से पहले खुद से पूछ लें ये 7 सवाल
विज्ञापन

रिलायंस ने फीचर फोन के मार्केट में जियो सिम की तरह तहलका मचाने के लिए जियो 4जी फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। फोन को फ्री में दिया जाएगा, लेकिन 1,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा होंगे जिसे 3 साल बाद वापस कर दिया जाएगाा। अब सवाल ये है कि आपके लिए जियो का यह फोन कितने काम का है ? आइए खुद से पूछते हैं 10 सवाल।

क्या आप पहले से जियो सिम यूज कर रहे हैं?
अगर आप पहले से जियो सिम यूज कर रहें हैं, तो क्या आपको एक और जियो सिम की जरूरत है। क्या आप दो सिम के सिम को रिचार्ज कराने के लिए तैयार हैं, क्योंकि जियो फोन में सिर्फ एक सिम कार्ड होगा, वह भी जियो का होगा और लॉक होगा।

क्या आपके पास स्मार्टफोन है?
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपके लिए जियो का सिम फायदे का सौदा है, ना कि जियो फोन। इसके पीछे कारण ये है कि जियो फोन में हॉट्सपॉट नहीं है और इसमें रोज डाटा यूज की सीमा सिर्फ 500 एमबी ही है।
विज्ञापन