जियो ने पेश किया सेलिब्रेशन पैक, फ्री में रोज मिलेगा 2 जीबी डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 07 Sep 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Jio offers 10 GB of 4G data for its Prepaid Users on Its Second Anniversary
JIO OFFER

    रिलायंस जियो दूसरी सालगिरह मना रहा है और इस खास मौके पर जियो जहां अपने सभी ग्राहकों को कैडबरी के 5 रुपये या इससे ज्यादा कीमत वाले चॉकलेट पर 1 जीबी डाटा दे रहा है, वहीं कंपनी ने दूसरा प्लान भी पेश किया है जिसका नाम जियो सेलिब्रेशन पैक पेश किया है जिसके तहत सभी एक्टिव ग्राहकों को जियो फ्री में 10 जीबी डाटा दे रहा है। बता दें कि साल 2016 में जियो लांच हुआ था और इन दो वर्षों दौरान भारत में मोबाइल डाटा का इस्तेमाल 20 करोड़ गीगाबाइट (जीबी) से बढ़ कर करीब 370 करोड़ जीबी तक पहुंच गया। इसका मुख्य वजह मोबाइल डाटा का सस्ता होना बताया जा रहा है।

    रोज कैसे मिलेगा फ्री में 2 जीबी डाटा

    Jio Celebrates its 2nd Anniversary
    Jio Celebrates its 2nd Anniversary - फोटो : telecomtalk.info

    सालगिरह के खास मौक पर जियो अपने ग्राहकों को रोज 2 जीबी डाटा दे रहा है। यह डाटा 11 सितंबर तक मिलेगा। यानि यह ऑफर सिर्फ 11 सितंबर तक ही है। इसकी शुरुआत आज यानि 7 सितंबर से हुई है। ऐसे में 5 दिनों में आपको कुल 10 जीबी डाटा मिलेगा। हर रोज रात को 12 बजे 2 जीबी डाटा आपके अकाउंट में आ जाएगा। इस ऑफर के बारे में जानकारी आप अपने माय जियो एप से भी ले सकते हैं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपको यह फ्री डाटा मिल रहा है या नहीं तो आप माय जियो एप में माय प्लान सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे अलावा जियो अपने ग्राहकों को 1 जीबी 4जी डाटा फ्री में दे रही है। अगर आपको भी 1जीबी फ्री डाटा लेना है तो आपको कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदना होगा। यह ऑफर 5 रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ मिल रहा है। चॉकलेट खाने के बाद आपको उसके खाली पैकेट (रैपर) को स्कैन करके 1 जीबी फ्री डाटा ले लेना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें