Jio Plan: जियो ने फिर लॉन्च किए पांच नए प्लान, ग्राहकों के फायदे ही फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Dec 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Jio new prepaid plans launched with OTT Subscription know benefits and more
Jio Plan - फोटो : amarujala

    एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने प्री-पेड प्लान 20 फीसदी तक महंगे कर दिए हैं। रिलायंस जियो ने जियो फोन के लिए 75 रुपये वाले प्लान की कीमत में वृद्धि तो नहीं की है लेकिन इसकी वैलिडिटी कम कर दी गई है। इसके अलावा अन्य प्री-पेड प्लान में 400 रुपये से अधिक तक की बढ़ोतरी हुई है। जियो के नए प्लान 1 दिसंबर से लागू हुए हैं। नए अपडेट के बाद जियो ने अपने प्लान से OTT को हटा दिया था और अब कंपनी ने पांच नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। Disney+ Hotstar के साथ जियो के प्लान वापस तो आए हैं, लेकिन कीमत ज्यादा कर दी गई है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

    jio 601
    jio 601 - फोटो : jio

    जियो ने Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ प्लान को फिर से पेश किए हैं, लेकिन कीमत अधिक कर दी गई है। Jio अब 601 रुपये वाले प्लान के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। यह प्लान पहले 499 रुपये का था। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे। प्लान के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए होगा। ग्राहकों को इस प्लान में 6GB अतिरिक्त डाटा भी मिलेगा।

    Jio 799
    Jio 799 - फोटो : jio

    799 रुपये का प्लान

    जियो के पास Disney+ Hotstar वाला दूसरा प्लान 799 रुपये का है। इस प्लान की कीमत पहले 666 रुपये है। इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ भी अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें