Jio New Recharge Plan: आज से महंगे हो गए जियो के सभी प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Dec 2021 01:10 PM IST
सार

75 रुपये वाला प्लान अब 91 रुपये का हो गया है। यह प्लान जियो फोन के ग्राहकों के लिए है। इसमें हर रोज 100एमबी यानी कुल 3 जीबी डाटा मिलता है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

विज्ञापन
Jio Recharge Price Hike: Check Jio New Recharge Plan List, Know Your Plan Changes In Detail
Jio महंगा हुए रिचार्ज प्लान की लिस्ट - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद रिलायंस जियो के प्री-पेड प्लान भी महंगे हो गए हैं। वोडाफोन आइडिया के नए प्लान 25 नवंबर से, जबकि एयरटेल के नए प्लान 26 नवंबर को ही लागू हो गए थे और अब आज यानी 1 दिसंबर से से जियो के नए प्लान शुरू हो रहे हैं। जियो ने अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में करीब 21 फीसदी का इजाफा किया है जिसके बाद 75 रुपये वाला प्लान 91 रुपये का हो गया है। यह कंपनी का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान है। सबसे ज्यादा कीमत वार्षिक प्लान की बढ़ी है। आइए जानते हैं आज से लागू हो रहे जियो के नए प्लान के बारे में....

    75 रुपये वाला प्लान अब 91 रुपये का हो गया है। यह प्लान जियो फोन के ग्राहकों के लिए है। इसमें हर रोज 100एमबी यानी कुल 3 जीबी डाटा मिलता है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    • जियो का 129 रुपये वाला प्लान अब 155 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 मैसेज मिलेंगे।
    • जियो के 199 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 239 रुपये हो गई है। इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज की सुविधा है।
    • 249 रुपये वाले प्लान के लिए अब 299 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें