Jio Plan: यह है जियो का सबसे महंगा प्री-पेड प्लान, इसके फायदे भी जान लीजिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Dec 2021 10:27 AM IST
सार

इसमें हर रोज 3 जीबी यानी कुल 1095 जीबी डाटा भी मिलता है। साथ में हर रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की बी सुविधा है। इस प्लान में जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिल रहे हैं।

Jio Most Expensive Prepaid Plan Amongst all Telcos with 365 days validity
Jio Plan - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रिलायंस जियो 2016 में लॉन्च हुआ था लेकिन महज पांच सालों में यह बाजार का सबसे बड़ा खिलाड़ी हो गया है। रिलायंस जियो के पास आज सबसे अधिक ग्राहकों की फौज है। जियो के प्री-पेड प्लान भी अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं, लेकिन इसके पास एक ऐसा भी प्लान है जो एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों कंपनियों से महंगा है। सीधे शब्दों में कहें तो यह Jio का सबसे महंगा प्लान है। इस प्लान के कई फायदे भी हैं। आइए जानते हैं...

    Jio का 4,199 रुपये वाला प्लान

    4,199 रुपये वाला कंपनी का सबसे महंगा प्री-पेड प्लान है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इसमें हर रोज 3 जीबी यानी कुल 1095 जीबी डाटा भी मिलता है। साथ में हर रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की बी सुविधा है। इस प्लान में जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिल रहे हैं।

    Airtel का सबसे महंगा प्लान

    एयरटेल के सबसे महंगे प्री-पेड प्लान की कीमत 3,359 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 2 जीबी डाटा, रोज 100 मैसेज, अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान के साथ एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें एक साल के लिए disney+ hotstar का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। वोडाफोन आइडिया के पास इस तरह का कोई प्लान नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें