जून में Jio को हुआ जबरदस्त फायदा, एक महीने में जोड़े 42 लाख नए ग्राहक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Aug 2022 09:30 AM IST
सार

TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या 1,147.39 मिलियन पहुंची है जो कि मई के अंत तक 1,145.5 मिलियन थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 90 फीसदी वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट में निजी कंपनियों का कब्जा है।

विज्ञापन
Jio Leads Race in Adding Mobile Subscribers in June Vodafone Idea Significantly loses
Jio Airtel and Vi - फोटो : amarujala

    विस्तार

    जून 2022 में Jio को जबरदस्त फायदा हुआ है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में जियो के नेटवर्क से 4.2 मिलियन यानी 42 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं। नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में Airtel दूसरे नंबर पर रहा है। जून में एयरटेल ने 7,93,132 नए ग्राहक जोड़े हैं। इस अवधि में MTNL, BSNL और Vodafone Idea को नुकसान हुआ है।

    TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या 1,147.39 मिलियन पहुंची है जो कि मई के अंत तक 1,145.5 मिलियन थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 90 फीसदी वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट में निजी कंपनियों का कब्जा है।

    विज्ञापन

    Jio को जून महीने में कुल 42 लाख नए ग्राहक मिले हैं और मासिक तौर पर इसे 1.03 फीसदी की ग्रोथ हुई है। जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या अब 41.3 करोड़ हो गई है। जियो का मार्केट शेयर अब 36 फीसदी हो गया है। जून में 7,93,132 लाथ नए सब्सक्राइबर के साथ एयरटेल के कुल ग्राहकों की संख्या 36.2 करोड़ है। एयरटेल का मासिक ग्रोथ केवल 0.22 फीसदी है और इसका मार्केट शेयर 31.63 फीसदी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नई रिपोर्ट में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि जून 2022 में सिर्फ Jio और Airtel सिर्फ दो ही ऐसी कंपनियां हैं जिन्हें फायदा हुआ है। इस अवधि में सिर्फ इन्हीं दो कंपनियों को नए ग्राहक मिले हैं, जबकि Vodafone Idea को जून में 18 लाख ग्राहकों ने अलविदा कहा है। वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की कुल संख्या अब 25.6 करोड़ रह गई है और इसका मार्केट शेयर 22.37 फीसदी है।

    BSNL और MTNL का कुल मार्केट शेयर 10 फीसदी है। BSNL के पास कुल 11.1 करोड़ ग्राहक हैं। बीएसएनएल को जून में 13 लाख सब्सक्राइबर का नुकसान हुआ है। इस अवधि में हरियाणा से सबसे ज्यादा 1.77 फीसदी ग्राहक जुड़े हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर सर्किल को 4.18 फीसदी ग्राहकों का नुकसान हुआ है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें