जियो ने लॉन्च किया JioInteract, अमिताभ बच्चन से कर सकेंगे live वीडियो चैट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 04 May 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Jio Launches JioInteract, Will be able to live video chat with Amitabh Bachchan

    भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक और तोहफा दिया है। जियो ने गुरुवार को दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ब्रांड-एंगेजमेंट वीडियो प्लेटफार्म JioInteract लॉन्च किया है।

    इस प्लेटफॉर्म पर लाइव वीडियो कॉल जैसी कई सेवाएं लॉन्च होंगी। इसमें भारत की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। बता दें कि इसका आगाज बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ किया जाएगा। वह अपनी कॉमेडी फिल्म '102 नॉट आउट' को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।

    विज्ञापन

    जानकारी के अनुसार अगले कुछ हफ्तों में जियो, वीडियो कॉल सेंटर, वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम जैसी सेवाओं की भी शुरूआत करेगा। आपको बता दें कि जियो वीडियो कॉल JioInteract की पहली सर्विस है। शुक्रवार यानी 4 मई 2018 से कोई भी जियो यूजर या अन्य स्मार्टफोन यूजर अपने पसंदीदा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ वीडियो चैट कर सकेंगे। वीडियो कॉल करने वाले यूजर अमिताभ बच्चन से उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म, '102 नॉट आउट' के बारे में सवाल पूछ सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे करें 'जियो वीडियो कॉल'

    JIO
    JIO

    1. MyJio ऐप डाउनलोड करें।

    2. MyJio ऐप के अंदर JioInteract आइकन पर क्लिक करें।

    3. अमिताभ बच्चन के साथ अपनी वीडियो कॉल शुरू करें और चैट करें।

    4. इसके अतिरिक्त ग्राहक 'शेयर' ऑप्शन पर क्लिक करके अपने वीडियो कॉल का एक्सपिरियंस अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

    बता दें कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर JioInteract ने एक आकर्षक ब्रांड एंगेजमेंट सॉल्युशन बनाया है। JioInteract ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियो कॉल टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कर एक प्रभावी ब्रांड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें