Jio Plan: जियो ने लॉन्च किया 30 दिन की वैधता वाला प्लान, हर रोज मिलेगा 1.5GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Mar 2022 02:28 PM IST
सार

ट्राई ने कहा था कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे प्लान लॉन्च करने होंगे जिनके साथ एक महीने की वैलिडिटी हो। अब जियो ने एक महीने वाला प्लान लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Jio 30 Days Recharge Plan: Reliance Jio Launches One Month Validity Prepaid Plan At Rs 259 All You Need To Know
Jio 30 Days Plan: जियो का 30 दिन वाला प्लान - फोटो : amarujala

    विस्तार

    जिसका इंतजार आपको लंबे समय से था वह अब खत्म हो गया है। रिलायंस जियो (Jio) ने कई सालों के इंतजार के बाद आखिरकार एक महीने वाला प्री-पेड प्लान लॉन्च कर दिया है। पिछले कई सालों से यूजर्स की मांग थी कि कौन से कानून के तहत टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक महीने 28 दिनों का होता है। इसे लेकर काफी विरोध भी हुआ जिसके बाद ट्राई ने कहा था कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे प्लान लॉन्च करने होंगे जिनके साथ एक महीने की वैलिडिटी हो। अब जियो ने एक महीने वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। जियो ने कहा है कि वह ऐसा करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी है। आइए जानते हैं जियो के इस एक महीने वाले प्लान के बारे में...

    जियो के 30 दिन वाले प्लान के फायदे

    Jio 259 plan
    Jio 259 plan - फोटो : amarujala

    जियो के इस एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसमें आपको पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आप 1 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 मई को ही कराना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन

    इस प्लान को आप एक ही साथ कई बार के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। हर महीने वैधता खत्म होने के बाद नया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अन्य प्लान की तरह जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें