अक्तूबर में लगी जियो की लॉटरी, एक महीने में 17.6 लाख नए ग्राहक जुड़े

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Dec 2021 03:49 PM IST
सार

ट्राई के अनुसार रिलायंस जियो के मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में 17.61 लाख बढ़कर 42.65 करोड़ पर पहुंच गई। इसके पहले सितंबर महीने में कंपनी के 1.90 लाख ग्राहक साथ छोड़ गए थे।

विज्ञापन
Jio gain 17.6 lakhs new users in october 2021 says trai new report
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में 17.6 लाख बढ़ी। वहीं भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों में संयुक्त रूप से 14.5 लाख की कमी देखी गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर महीने में 4.89 लाख घटी, जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 9.64 लाख कम हुई है।

    ट्राई के अनुसार रिलायंस जियो के मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में 17.61 लाख बढ़कर 42.65 करोड़ पर पहुंच गई। इसके पहले सितंबर महीने में कंपनी के 1.90 लाख ग्राहक साथ छोड़ गए थे। ट्राई के मासिक आंकड़ों के अनुसार देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या महीने में 4.89 लाख घटकर 35.39 करोड़ रही। एयरटेल ने सितंबर में 2.74 लाख नए ग्राहक जोड़े थे।

    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर महीने में 9.64 लाख कम होकर 26.90 करोड़ रही। सितंबर महीने में कंपनी ने 10.77 लाख ग्राहक गंवाए थे। देश में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या अक्टूबर 2021 में 0.04 फीसदी बढ़कर 118.96 करोड़ रही। आंकड़े के अनुसार ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में बढ़कर 79.8 करोड़ पर पहुंच गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस महीने की शुरुआत में सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान महंगे हुए हैं, हालांकि कीमत बढ़ने के बाद भी जियो के प्लान अभी भी एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले सस्ते हैं। एयरटेल के प्लान सबसे अधिक 25 फीसदी तक महंगे हुए हैं, जबकि जियो के प्लान की कीमतों में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें