जियो फाइबर, एयरटेल और एक्ट फाइबनेट के ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा हाई-स्पीड डाटा, देखें पूरी लिस्ट

दूरसंचार बाजार में प्रीपेड पैक के साथ ब्रॉडबैंड प्लान को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, जिसकी वजह से अब सभी कंपनियां ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को आपने साथ जोड़ने के लिए आकर्षक प्लान पेश किए हैं। इन सभी ब्रॉडबैंड प्लान में उपभोक्ताओं को हाई-स्पीड डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैं। इस समय रिलायंस जियो, एयरटेल और एक्ट फाइबरनेट के मौजूदा प्लान में यूजर्स को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा दिया जा रहा है। तो दूसरी तरफ कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें 250 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा का लुत्फ उठाना है। तो ऐसे में हम उन यूजर्स के लिए चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 2,000 रुपये से कम है। वहीं, इन प्लान में यूजर्स को 250 एमबीपीएस की स्पीड का डाटा की सुविधा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इन ब्रॉडबैंड प्लांस के बारे में...
जियो ने फाइबर सीरीज के तहत 1,299 रुपये वाले गोल्डन ब्रॉडबैंड प्लान को पेश किया है। यूजर्स को इस प्लान में 500 जीबी एफयूपी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को 250 जीबी अतिरिक्त डाटा भी देगी। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।
वहीं, दूसरी तरफ जियो के यूजर्स को इस प्लान में गेमिंग, होम नेटवर्किंग, होम सिक्यॉरिटी, और ओटीटी एप्स की सब्सक्रिप्शन दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही जियो ने यूजर्स को मुफ्त में सेट टॉप बॉक्स देने की बात कही थी। हालांकि, इस तरह की सुविधाएं यूजर्स को सिर्फ सालाना प्लान की सब्सक्रिप्शन लेने पर ही मिलेंगी।
एयरटेल का 1,499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस प्लान को अक्टूबर में पेश किया था। यूजर्स को इस पैक में 300 एमबीपीएस की स्पीड से 500 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, अगर यूजर्स को डाटा कम लगता है, तो वह 299 रुपये का भुगतान कर अतिरिक्त डाटा ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी है। दूसरी तरफ यूजर्स तीन महीने तक मुफ्त में नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम, जी5 और एयरटेल एक्सट्रीम एप एक्सेस दिया जाएगा।
एक्ट फाइबरनेट ने Incredible सीरीज के तहत 1,999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को पेश किया है। यूजर्स को इस प्लान में 250 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 1000 जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन, इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को नेटफ्लिक्स की सब्सक्रिप्शन लेने पर 150 रुपये का कैशबैक भी दे रही है।