लद्दाख में पैंगोंग झील के पास पहुंची जियो की 4जी सर्विस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jun 2022 05:09 PM IST
सार

लद्दाख से लोकसभा सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन किया है। नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।

Jio expands 4G services in Ladakh region near Pangong lake
Jio 4G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के नजदीक एक गांव तक अपनी 4जी सेवाओं की पहुंच बढ़ा दी है। यह एक ऐसा क्षेत्र जो बीते वर्षों में भारत और चीन के बीच टकराव का केंद्र रहा है।

    अधिकारियों ने कहा कि रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास स्पंगमिक गांव में अपनी 4जी वॉयस और डेटा सेवाएं शुरू की हैं। अधिकारियों ने बताया कि जियो पैंगोंग और उसके आसपास क्षेत्र में 4जी मोबाइल सुविधा प्रदान करने वाला पहला नेटवर्क है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

    लद्दाख से लोकसभा सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन किया है। नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।

    उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटकों और जवानों को निर्बाध संपर्क मिल सकेगा।’’ जियो ने कहा कि वह सभी को डिजिटल रूप से जोड़ने और समाज को सशक्त बनाने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप लद्दाख क्षेत्र में अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें