Jio ने दिया एक और झटका: बंद किए दो किफायती प्री-पेड प्लान, अब सबसे सस्ता रिचार्ज 75 रुपये का

विस्तार
रिलायंस जियो से लोगों को बड़ी उम्मीदें रहती हैं लेकिन इस बार कंपनी ने अपने ग्राहकों को निराश कर दिया है। 10 सितंबर से जियो फोन नेक्स्ट की बिक्री होने वाली थी जो कि नहीं हुई। Jio Phone Next की बिक्री को कंपनी ने दिवाली तक टाल दिया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने दो किफायती प्री-पेड प्लान भी बंद कर दिए हैं। 39 रुपये और 69 रुपये के प्री-पेड प्लान जियो की वेबसाइट और माय जियो एप से गायब हो गए हैं। ये दोनों प्लान जियो फोन के लिए थे।
फायदों की बात करें तो जियो फोन के 39 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी डाटा मिलता था और 100 मैसेज करने की सुविधा मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 14 दिनों की थी। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा थी। वहीं 69 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 14 दिनों की थी और इसमें हर रोज 0.5GB डाटा मिलता था। इस प्लान के साथ 39 रुपये वाले प्लान वाली सभी सुविधाएं मिलती थीं।
इन दोनों प्लान के हटने के बाद जियो ग्राहकों को कम-से-कम 75 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज की वैधता 28 दिनों की होगी और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 0.1GB+200MB डाटा मिलेगा। कायदे से देखा जाए तो अब जियो फोन ग्राहकों के लिए 14 दिन का कोई रिचार्ज प्लान उपलब्ध नहीं है। इन दोनों प्लान को हटाने के साथ ही Jio ने बाय वन गेट वन फ्री जियो फोन ऑफर को भी खत्म कर दिया है। इस ऑफर के तहत पहला रिचार्ज कराने पर जियो फोन यूजर्स को दूसरा रिचार्ज फ्री में मिलता था।
- जियो ग्राहकों को झटका: आज से नहीं होगी Jio Phone Next की बिक्री, दिवाली तक करना होगा इंतजार
- घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया 10000mAh का फायरप्रूफ पावरबैंक, कीमत 3000 रुपये से भी कम
- Realme 8i और Realme 8s 5G भारत में लॉन्च: पंचहोल डिस्प्ले के साथ 64MP का कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट
- रियलमी का पहला टैबलेट: Realme Pad भारत में हुआ लॉन्च, सैमसंग से होगा जबरदस्त मुकाबला