जियो धन धना धन ऑफर पाने का अभी भी है आपके पास मौका

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Apr 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Reliance jio dhan dhana dhan offer you have one more chance to recharge
जियो - फोटो : TelecomLead

    यदि आप भी उन ग्राहकों में से हैं जिन्होंने अभी तक जियो धन धना धन रिचार्ज नहीं कराया है तो आपके पास अभी भी रिचार्ज कराने का मौका है। इससे पहले खबर थी कि कंपनी ने 16 अप्रैल तक धन धना धन की तारीख बढ़ा दी है लेकिन रिलायंस जियो की वेबसाइट पर अभी भी धन धना धन रिचार्ज का ऑप्शन मिल रहा है।

    क्या है जियो धन धना धन ऑफर

    जियो धन धना धन(प्राइम मेंबर के लिए)

    विज्ञापन

    इस प्लान में आपके पास 309 और 509 रुपये के रिचार्ज हैं। इस प्लान के तहत आपको 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा (1 जीबी रोज) और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेंगे। वहीं यदि आप रोज 2 जीबी डाटा चाहते हैं तो आपके लिए 509 रुपये का रिचार्ज है। इसमें आपको 2 जीबी 4जी डाटा रोज मिलेगा और वैधता 84 दिन होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो धन धना धन (नॉन प्राइम मेंबर के लिए)

    जियो धन धना धन
    जियो धन धना धन

    आपके लिए 408 रुपये का प्लान है जिसमें 1 जीबी डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज के साथ 84 दिनों तक मिलेगा। यदि रोज 2 जीबी डाटा चाहते हैं तो 608 रुपये का रिचार्ज कराएं। इसकी वैधता भी 84 दिनों की होगी लेकिन डाटा 168 जीबी मिलेगा।

    हालांकि जिन लोगों ने समर सरप्राइज रिचार्ज करा लिया है उन्हें धन धना धन रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। उन्हें जुलाई तक अनलिमिटेड सेवाएं मिलेंगी। साथ ही धन धना धन रिचार्ज कराने वालों को भी जुलाई के बाद ही रिचार्ज कराना होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें