जियो डाटा लीक: गिरफ्तार किए गए इमरान के पास से 50 सिम कार्ड बरामद

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2017 01:54 PM IST
Jio data breach: 50 sim cards recovered from hacker Imran Chippa
Jio

    रिलायंस जियो के करीब 12 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक मामले में गिरफ्तार किए गए इमरान चिमप्पा के पास से महाराष्ट्र पुलिस ने 50 सिम कार्ड बरामद किया है। बता दें कि डाटा लीक होने के बाद इमरान चिमप्पा की गिरफ्तारी मंगलवार को राजस्थान के चुरू से हुई थी। इमरान सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का छात्र है।

    पुलिस ने सिम कार्ड की बरामदगी राजस्थान के चुरू जिले से इमरान के घर से हुई है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले इमरान के घर से मोबाइल, कंप्यूटर और कई और डिवाइस बरामद हुए हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल के एसपी बलसिंह राजपुत ने बताया कि बरामद किए गए सिम कार्ड में से अधिकतर रिलायंस जियो के हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि इमरान से अभी पूछताछ हो रही है और इसके पीछे कितने लोग हैं, यह जानने की कोशिश की जा रहरी है। गिरफ्तारी के बाद इमरान को जयपुर की एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया था उसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।य़

    बता दें कि रविवार को Magicapk.com नाम की वेबसाइट पर जियो यूजर्स के डाटा को अपलोड किया गया था। यूजर्स के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस लीक किया गया था, हालांकि जियो ने इस मामले पर कहा था कि लीक हुए डाटा सही नहीं हैं। सभी यूजर्स के डाटा सेफ हैं। डाटा लीक होने के कुछ देर बाद ही वेबसाइट के आईपी एड्रेस को सस्पेंड कर दिया गया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें