Jio Recharge Plan: 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 25GB डाटा, जानें जियो का यह सस्ता प्लान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 23 Oct 2022 02:05 PM IST
सार

जियो फ्रीडम प्लान्स (Jio Freedom Plans) के तहत आने वाले इस प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में हम दिन डाटा खतम होने की समस्या नहीं होती है। डाटा आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jio Cheapest Recharge Plan unlimited data calling rs 296 details in hindi
Jio cheapest recharge plan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सारे प्रीपेड प्लान उपलब्ध करा दिए हैं। इन प्लान्स में 1 जीबी डाटा से लेकर 3 जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ महीने भर के डाटा प्लान भी मौजूद हैं।

    जियो के इन प्लान में आपको अधिक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यदि आप भी किसी ऐसे ही भरपूर डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं एक शानदार रिचार्ज प्लान। चलिए जानतें हैं।

    ये भी पढ़ें: Jio True 5G Wi-Fi: अब 4G स्मार्टफोन पर भी चलेगा 5G इंटरनेट, जानें पूरी डिटेल

    जियो का 296 वाला रिचार्ज प्लान

    हम जियो के 296 वाले प्लान की बात कर रहे हैं। इस प्लान में आपको 25 जीबी डाटा पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलता है। प्लान में एक महीने के लिए जियो के अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं।

    Jio Recharge Plan: 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 25GB डाटा, जानें जियो का यह सस्ता प्लान

    जियो फ्रीडम प्लान्स (Jio Freedom Plans) के तहत आने वाले इस प्लान की खास बात यह है कि इसके साथ आपको हर दिन डाटा खतम होने की समस्या नहीं रहती है। डाटा आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं डाटा खतम हो जाने के बाद भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके बाद आपको 64kbps की स्पीड से डाटा मिलता है।

    ये भी पढ़ें: Weekly Tech Wrap: जियो 5G Wi-Fi की लॉन्चिंग से लेकर व्हाट्सएप के नए फीचर्स तक, जानें इस हफ्ते की अपडेट

    जियो 296 वाले रिचार्ज के अन्य फायदे

    इस प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसके साथ आपको जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानी आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसे एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन सभी एप के फ्री सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी भी 30 दिन की मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें