Jio Re1 Recharge Plan: जियो ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान, कीमत मात्र 1 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Dec 2021 11:56 AM IST
सार

जियो के इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें 30 दिनों की वैधता मिल रही है। ऐसे में देखा जाए तो यह 30 दिनों की वैधता के साथ आने वाला दुनिया का सबसे सस्ता प्लान भी है।

विज्ञापन
jio cheapest plan launched at price of rs 1 with 30 days validity and 100mb data
jio cheapest plan - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद जियो के सभी प्री-पेड प्लान भी एक दिसंबर से करीब 20 फीसदी तक महंगे हए गए हैं। अब रिलायंस जियो ने चुपके से एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च कर दिया है। Jio का यह प्लान केवल भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान है। Jio के इस प्लान की कीमत मात्र 1 रुपये है। यह अपने आप में सबसे सस्ता और नया प्लान है। किसी भी अन्य भारतीय टेलीकॉम के पास इस तरह का कोई प्लान नहीं है। जियो के इस प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है।

    जियो के 1 रुपये वाले प्लान में 30 दिन की वैधता

    जियो के इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें 30 दिनों की वैधता मिल रही है। ऐसे में देखा जाए तो यह 30 दिनों की वैधता के साथ आने वाला दुनिया का सबसे सस्ता प्लान भी है। यह प्लान उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जिन्हें डाटा की जरूरत नहीं है।

    विज्ञापन

    कहां मिलेगा Jio का 1 रुपये वाला प्लान

    जियो का 1 रुपये वाला यह खास प्लान माय जियो एप पर देखा जा सकता है। इस प्लान में 100 एमबी डाटा भी मिलेगा। यह प्लान जियो की वेबसाइट पर नहीं है। यह प्लान माय जियो एप के Value सेक्शन में अदर्स में मिलेगा। इस प्लान को अधिकतम 10 बार रिचार्ज कराया जा सकता है। जियो ने अपने इस प्लान के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस प्लान के साथ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाल ही में अपडेट हुआ है 199 रुपये का प्लान

    रिलायंस Jio ने हाल ही में चुपके से अपने 119 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट कर दिया है। इस अपडेट के बाद Jio के 119 रुपये वाले प्लान में 300 SMS की सुविधा मिलेगी। इस प्लान के साथ अब 14 दिनों की वैधता मिल रही है। जियो के इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।

    रोज 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा के साथ इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। कायदे से देखा जाए तो हर रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ आने वाला जियो का यह सबसे सस्ता प्लान है। इससे पहले इस प्लान की कीमत 98 रुपये थी, हालांकि पहले इसके साथ 28 दिनों की वैधता मिल रही थी और अब वैधता आधी यानी 14 दिन कर दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें