Jio Mega Offer: भरपूर डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, साथ में लखपति बनने का भी मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 07 Sep 2022 03:40 PM IST
सार

Jio के इस नये रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2.5GB डाटा के साथ Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और जियो सूट्स एप की सुविधा भी मिलने वाली है।

विज्ञापन
jio cheapest annual recharge plan rs 2999 with 2.5GB and free ott subscriptions
Jio rs 2,999 Annual Recharge Plan - फोटो : JIO

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के भारत में छह साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जियो ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक और नए रिचार्ज 2,999 रुपये का वार्षिक वैधता वाले प्रीपेड प्लान की घोषणा कर दी है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को छह साल पूरे होने की खुशी में छह फायदे देने वाली है। इस प्लान का फायदा केवल छह दिन 5 सितंबर से 11 सितंबर तक के लिए ही मिलने वाला है। प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2.5GB डाटा के साथ Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और जियो सूट्स एप की सुविधा भी मिलने वाली है। चलिए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में...

    जियो का 2,999 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

    jio annual prepaid plan
    jio annual prepaid plan - फोटो : jio

    जियो के इस नये रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में रोजाना 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यानी कि साल भर में ग्राहकों को 912.5GB डाटा मिलता है। प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। 2,999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की अन्य सुविधाओं की बात करें तो इसमें कई सारे ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। प्लान में Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ मिलता है। साथ ही जियो सूट्स एप जैसे JioCinema, JioTV, JioNews, JioSecurity और JioCloud एप्स का फायदा भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    जियो के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को छह फायदे मिलने वाले हैं। जिसमें रोजाना 2.5GB डाटा के साथ 75GB अतिरिक्त डाटा के साथ Ajio, Ixigo,Netmeds, Reliance Digital और Jio Saavn Pro के फ्री कूपन भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें