Jio का 'बाय वन गेट वन' ऑफर लॉन्च, मिलेंगे ये बंपर फायदे

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Mar 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
jio buy one get one free offer for prime member
जियो

    रिलायंस जियो किसी भी तरह से ग्राहकों को अपना बनाना चाहती है, इसके लिए वह रोज नए-नए ऑफर ला रही है। जियो प्राइम की शुरुआत के बाद जियो ने अब 'बाय वन गेट वन' ऑफर पेश किया है। 'बाय वन गेट वन' ऑफर के तहत यदि आप 303 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको जियो की ओर से 201 रुपये का एड-ऑन पैक मुफ्त दिया जाएगा।

    मतलब आपको 303 पर मिलने वाले ऑफर के अलावा 5 जीबी डाटा फ्री दिआ जाएगा जिसकी वैधता 28 दिन होगी। वहीं यदि आप 499 का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 10 जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक 10 जीबी डाटा की कीमत 301 रुपये है जो कंपनी ग्राहकों को दे रही है।

    विज्ञापन

    किसे मिलेगा इस ऑफर का फायदा

    जियो गीगाफाइबर
    जियो गीगाफाइबर

    जियो के 'बाय वन गेट वन' ऑफर का फायदा सभी ग्राहकों को नहीं मिलेगा। इसका लाभ सिर्फ वही ग्राहक उठा सकते हैं 31 मार्च तक जियो प्राइम का मेंबर बनते हैं। तो यदि आप भी 'बाय वन गेट वन' ऑफर का आनंद लेना चाहते हैं तो फटाफट प्राइम मेंबर बन जाइए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें