रिलायंस Jio के बेस्ट प्री-पेड प्लान, रोज मिलेगा 3GB डाटा, कीमत 500 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Oct 2022 01:49 PM IST
सार

जियो के पास 299 रुपये का एक प्लान है जो कि बेस्ट सेलिंग प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। Jio के इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी और हर रोज 100 SMS मिलेंगे।

विज्ञापन
Jio best prepaid plan with UPto 3GB Daily data price under Rs 500
Jio - फोटो : jio.com

    विस्तार

    तमाम महंगाई के बाद भी रिलायंस जियो के प्री-पेड प्लान अभी भी अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। Jio के पास कई तरह के प्लान हैं जिनमें 14 दिनों की वैधता से लेकर 365 दिनों तक की वैधता वाले प्लान शामिल हैं। देशभर में Jio के ग्राहकों की संख्या 40 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गई है जिसके बाद Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जियो के 500 रुपये तक की कीमत के बेस्ट 4जी प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे।

    जियो के पास 299 रुपये का एक प्लान है जो कि बेस्ट सेलिंग प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। Jio के इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी और हर रोज 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन

    जियो के एक पास एक प्लान 479 रुपये है जिसके साथ 56 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100SMS और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें