पिछले महीने 20.8Mbps रही जियो की औसत 4जी डाउनलोडिंग स्पीड, अन्य कंपनियों को छोड़ा पीछे: TRAI

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Dec 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Jio average 4g downloading speed was 20mbps in November 2020 says trai new report
Trai Speed Test - फोटो : Amar Ujala

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर से औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में बाजी मारी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नवंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.8 एमबीपीएस मापी गई। यह स्पीड पिछले माह अक्तूबर के मुकाबले 3.0 एमबीपीएस अधिक है। अक्तूबर में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 17.8 एमबीपीएस थी।

    ट्राई के मुताबिक नवंबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अक्तूबर के 7.5 एमबीपीएस के मुकाबले नवंबर में 8 एमबीपीएस रही। अब जब वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है तो अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन ट्राई दोनों के आकंड़े अलग-अलग दिखाता है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में पिछले माह के मुकाबले मामूली अंतर देखने को मिला। जहां वोडाफोन की स्पीड सुधरकर नवंबर में 9.8 एमबीपीएस हो गई, वहीं आइडिया की स्पीड गिरकर 8.8 एमबीपीएस पर जा पहुंची। वोडाफोन और आइडिया दोनों की स्पीड नवंबर में एयरटेल से कुछ अधिक रही पर जियो के मुकाबले आधी से भी कम मापी गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नवंबर में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर आइडिया रहा, उसकी अपलोड स्पीड 5.8 एमबीपीएस रही। वहीं रिलायंस जियो और एयरटेल की नवंबर माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमश: 3.7 और 4 एमबीपीएस नापी गई। बता दें कि ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें