5G In India: एयरटेल और जियो आज लॉन्च कर सकते हैं 5जी नेटवर्क
जियो के बाद एयरटेल ने भी इसी तरह का बयान दिया था। ऐसे में आज यानी 15 अगस्त को जियो और एयरटेल की 5जी लॉन्चिंग की उम्मीद की जा सकती है। 5जी की लॉन्चिंग को लेकर वोडाफोन आइडिया ने इस तरह का अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

विस्तार
हाल ही में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म हुई है। देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां पिछले दो साल से 5जी नेटवर्क का ट्रायल कर रही हैं और अब एयरटेल, जियो, वोडाफोन आइडिया 5जी लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद जियो ने कहा था कि वह 5जी नेटवर्क लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा।
जियो के बाद एयरटेल ने भी इसी तरह का बयान दिया था। ऐसे में आज यानी 15 अगस्त को जियो और एयरटेल की 5जी लॉन्चिंग की उम्मीद की जा सकती है। 5जी की लॉन्चिंग को लेकर वोडाफोन आइडिया ने इस तरह का अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
Jio ने 5जी को लेकर किया बड़ा एलान
रियालंस जियो ने 5जी को लेकर बड़ा दावा किया है। Jio का कहना है वह जल्द-से-जल्द देश के 1,000 शहरों में 5जी की कवरेज को पूरा करने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो के पास कई तरह के बैंड वाले 5जी के सबसे ज्यादा बैंड्स हैं।
जियो ने सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम की बोली लगाई है। दूसरे नंबर पर Airtel है और तीसरे नंबर पर वोडाफोन आइडिया है। जियो के नेटवर्क पर 5जी की अच्छी स्पीड मिलने की उम्मीद है, क्योंकि जियो ने मिड बैंडविद्थ वाले स्पेक्ट्रम को खरीदा है जबकि एयरटेल ने sub-GHz (700 MHz) स्पेक्ट्रम को खरीदा है।