TRAI की रिपोर्ट: 20 लाख यूजर्स ने छोड़ा वोडाफोन आइडिया का साथ, एयरटेल-जियो को हुआ फायदा
सबसे ज्यादा फायदा जियो को हुआ है। फरवरी 2023 में जियो के नेटवर्क से 10 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं जिसके बाद कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 42.71 करोड़ पहुंच गई है। जनवरी में जियो के कुल ग्राहक 42.61 करोड़ थे।

विस्तार
रिलायंस जियो और एयरटेल फरवरी महीने में काफी फायदा हुआ है। इस अवधि में एयरटेल और जियो को 19.8 लाख नए मोबाइल ग्राहक मिले हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया को 20 लाख का नुकसान हुआ है। फरवरी महीने में 20 लाख मोबाइल यूजर्स ने वोडाफोन आइडिया का साथ छोड़ा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नई रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली है।
इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा जियो को हुआ है। फरवरी 2023 में जियो के नेटवर्क से 10 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं जिसके बाद कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 42.71 करोड़ पहुंच गई है। जनवरी में जियो के कुल ग्राहक 42.61 करोड़ थे।
फरवरी महीने में Airtel को 9.82 लाख नए मोबाइल ग्राहक मिले हैं जिसके बाद कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 36.98 करोड़ पहुंच गई है। वहीं Vodafone Idea को 20 लाख ग्राहकों ने अलविदा कहा है। अब वोडाफोन आइडिया के पास 23.79 करोड़ ग्राहक बचे हैं।
देश में कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। अब इनकी संख्या 839.33 मिलियन हो गई है। इसमें भी जियो का दबदबा है। जियो के पास 435.20 मिलियन, Airtel के पास 239.70 मिलियन, Vodafone Idea के पास 123.74 मिलियन, BSNL के पास 24.92 मिलियन और Atria Convergence के पास 2.14 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। कुल मिलाकर देश में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हुई है। जनवरी में इनकी संख्या 114. 3 करोड़ था जो कि फरवरी के अंत तक 114.1 करोड़ पहुंच गई।
- OLED पैनल के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, कैमरे के साथ OIS भी मिलता है
- WhatsApp Spam Call: अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉल मामले में व्हाट्सएप पर एक्शन की तैयारी, नोटिस भेजेगा आईटी मंत्रालय
- Twitter DM: ट्विटर ने मैसेज के लिए पेश किया यह खास फीचर, एलन मस्क ने कहा- इस्तेमाल करें लेकिन भरोसा न करें
- कैसे इस्तेमाल करें Google Bard? बहुत आसान है तरीका