Jio, Airtel, Vi: रोज 2GB डाटा वाले सबसे सस्ते प्री-पेड प्लान, कीमत 200 रुपये से भी कम
जियो के पास 299 रुपये का एक प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलेगी। बाकी अन्य सुविधाएं 249 रुपये वाली ही होंगी। एक प्लान 499 रुपये का भी है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है।

विस्तार
एयरटेल ने कुछ महीने पहले कहा था कि वह इस साल भी अपने प्लान महंगे करेगा। पिछले साल भी सभी जियो, वोडाफोन आइडिया के प्लान के साथ एयरटेल के प्लान महंगे हुए थे। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें कम डाटा वाले प्लान की जरूरत होती है और कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें अधिक डाटा चाहिए। जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास इस तरह के कई सारे प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान हैं। आज की इस रिपोर्ट में Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रोज 2 जीबी डाटा वाले प्लान की बात करेंगे।
रोज 2 जीबी डाटा वाले Jio के सबसे सस्ते प्लान

यह जियो का सबसे सस्ता रोज 2 जीबी डाटा वाला प्लान है। इस प्लान के साथ 23 दिनों की वैधता मिलेगी। इसमें सभी नेटवर्क पर अनिलमिटेड कॉलिंग मिलेगी। जियो का यह प्लान रोज 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान के अलावा जियो के पास जियो के पास 299 रुपये का एक प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलेगी। बाकी अन्य सुविधाएं 249 रुपये वाली ही होंगी। एक प्लान 499 रुपये का भी है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 499 रुपये वाले प्लान में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
रोज 2 जीबी डाटा वाले Jio के सबसे सस्ते प्लान

Airtel के पास एक 499 रुपये का प्लान है जिसमें रोज 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन भी मिलता है। इसमें Disney+ Hotstar का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के पास एक प्लान 359 रुपये का है। इसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें भी रोज 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ भी आपको अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।