Jio vs Airtel vs Vi: क्यों घट रहे टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स, क्या दूसरी सिम को बंद कर रहे हैं लोग ?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 16 Sep 2022 05:36 PM IST
सार

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार जियो के एक्टिव यूजर्स की संख्या में भारी कमी आई है। जून 2022 तक जियो के 383.24 मिलियन यूजर्स थे, जो कि जुलाई 2022 तक 382.17 मिलियन हो गए हैं। यानी करीब 1.07 (10 लाख 70 हजार) ग्राहकों ने जियो का साथ छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Jio Airtel BSNL and Vi Decreased active Users in July 2022 What it Means
Jio Airtel and Vi - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की मासिक रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स में भारी गिरावट आ रही है। भारतीय टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 117.84 करोड़ पहुंच गई है जबकि 2020 में यह संख्या 117.3 करोड़ थी।

    दरअसल, टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स में कमी का कारण महंगे रिचार्ज प्लान को माना जा रहा है। अधिकतर यूजर्स पहले से एक साथ दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन अब लगातार महंगे होते रिचार्ज प्लान की वजह से वह अपनी सेकेंडरी सिम को यूज करना बंद कर रहे हैं। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों को इससे खासा नुकसान भी हो रहा है। पिछले साल ही TRAI की मासिक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली थी कि साल 2021 में ही जियो के लगभग 2 करोड़ ग्राहकों ने कंपनी का साथ छोड़ दिया था।

    विज्ञापन

    ट्राई की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार एक्टिव यूजर्स के मामले में जियो अभी भी नंबर एक पर है। वहीं एयरटेल दूसरे और Vi तीसरे नंबर पर है। जुलाई में जियो ने कुल 2.9 मिलियन यानी 29 लाख नए ग्राहक और एयरटेल ने 5 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। वहीं BSNL और Vi को जुलाई में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। BSNL के 8 लाख और Vi के लगभग 15 लाख ग्राहक कम हुए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TRAI की रिपोर्ट के अनुसार जियो के एक्टिव यूजर्स की संख्या में भारी कमी आई है। जून 2022 तक जियो के 383.24 मिलियन यूजर्स थे, जो कि जुलाई 2022 तक 382.17 मिलियन हो गए हैं। यानी करीब 1.07 (10 लाख 70 हजार) ग्राहकों ने जियो का साथ छोड़ दिया है। वहीं एयरटेल के जून में 357.21 यूजर्स थे, जो अब जुलाई में लगभग 1 मिलियन कमी के साथ 356.17 मिलियन हो गए हैं। वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स में भी एक माह में 17.5 लाख और BSNL के ग्राहकों में 5 लाख की कमी आई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें