Airtel AirFiber या Jio AirFiber: कम कीमत में कौन दे रहा ज्यादा फायदे? जानिए पूरी डिटेल्स
Jio AirFibre Vs Airtel AirFibre:
घर पर नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि रिलायंस जियो एयरफाइबर और एयरटेल एयरफाइबर में कौन सबसे फायदेमंद प्लान ऑफर कर रहा है।

विस्तार
अगर आप वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस लेने का सोच रहे हैं और Airtel AirFiber और Jio AirFiber के बीच कंफ्यूज हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दोनों कंपनियां आकर्षक प्लान्स और कई बेनिफिट्स के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं। लेकिन कम कीमत में ज्यादा फायदे कौन सी कंपनी दे रही है? आइए जानते हैं।
Jio AirFiber के प्लान्स और बेनिफिट्स
रिलायंस जियो के एयरफाइबर प्लान्स ₹599 से लेकर ₹3999 तक उपलब्ध हैं।
30Mbps स्पीड वाला प्लान ₹599 में मिलता है, जिसमें 1000GB डेटा, 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स और 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसी स्पीड का एक और प्लान ₹888 में आता है, जिसमें बाकी सभी बेनिफिट्स सेम हैं, लेकिन इसमें 15 ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलता है।
100Mbps स्पीड के दो प्लान हैं। ₹899 वाले प्लान में 1000GB डेटा, 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स, फ्री कॉलिंग और 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वहीं, ₹1199 वाले प्लान में इन सभी बेनिफिट्स के अलावा 16 ओटीटी ऐप्स का फायदा दिया जाता है।
अगर आपको 300Mbps की हाई-स्पीड चाहिए, तो ₹1499 वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 1000GB डेटा, 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स, फ्री कॉलिंग और 16 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
इसके अलावा, जियो 500Mbps और 1Gbps वाले प्लान भी ऑफर करता है, जिनकी कीमतें क्रमशः ₹2499 और ₹3999 हैं।
Airtel Xstream AirFiber के प्लान्स और बेनिफिट्स
एयरटेल एयरफाइबर के तीन प्लान्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹699, ₹799 और ₹899 है।
₹699 वाले प्लान में 40Mbps की स्पीड मिलती है, जबकि ₹799 और ₹899 वाले प्लान 100Mbps की स्पीड के साथ आते हैं। तीनों प्लान्स में 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स और 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
एयरटेल यूजर्स को 4K एंड्रॉयड बॉक्स भी फ्री में मिलता है, जिससे उन्हें अलग से कोई चार्ज नहीं देना होता।
इंस्टॉलेशन चार्ज
एयरटेल की ओर से ग्राहकों को फ्री राउटर और इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जा रही है। वहीं, जियो की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कंपनी यूजर्स से इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं ले रही है। हालांकि, इंस्टॉलेशन करवाने से पहले कंपनी से सभी टर्म्स एंड कंडीशंस को अच्छे से समझ लेना जरूरी है।