जियो का आरोप, किसान आंदोलन की आड़ में झूठा प्रचार कर रहे एयरटेल और वोडा-आइडिया

गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Mon, 14 Dec 2020 07:09 PM IST
Jio accuses Airtel and Voda Idea for wrongful campaign behind Farmers Protest
Jio Vodafone idea Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) को खत लिख कर वोडा-आइडिया और एयरटेल की शिकायत की है। रिलायंस जियो ने आरोप लगाया है कि वोडा-आइडिया और एयरटेल, पंजाब के किसान आंदोलन का फायदा उठा रहे हैं। टेलीकॉम सचिव एसके गुप्ता को लिखे खत में रिलायंस जियो ने वोडा-आइडिया और एयरटेल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि दोनों कंपनियों ने ट्राई के नियमों का उल्लंघन किया है।

    आरोप लगाया गया है कि वोडा-आइडिया और एयरटेल उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए अनैतिक रास्ते अपना रहे हैं। किसान आंदोलन से उपजे आक्रोश का फायदा फायदा उठाने के लिए कंपनियां झूठे प्रचार का सहारा ले रही हैं। जियो का कहना है कि 28 सितंबर को भी उसने ट्राई को एक पत्र लिख कर आपत्ति जताई थी, पर इसके बावजूद यह दोनों कंपनियां कानून को ढेंगा दिखाते हुए नकारात्मक प्रचार पर कायम हैं।

    रिलायंस जियो ने आरोप लगाया है कि यह दोनों प्रतिद्वंदी कंपनियां अपने कर्मचारियों, एजेंट्स और रिटेलर्स के जरिए रिलायंस के विरुद्ध नकारात्मक अभियान चला रही हैं, इससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है। ग्राहकों को गलत तरीके से ललचा कर रिलायंस जियो से पोर्ट कराने की कोशिशों का भी जियो ने विरोध किया है। ये दोनों कंपनियां ग्राहकों को किस तरह से गुमराह कर रही हैं इसके फोटो और वीडियो सूबूत भी रिलांयस जियो ने ट्राई को सौंपे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें