Jio 5G Welcome Offer: क्या है यह ऑफर, कैसे मिलेगा इनवाइट कोड, सबकुछ जानें

दो साल के लंबे इंतजार के आखिरकार भारत में 5G नेटवर्क को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 5जी की सौगात दी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत के दिन ही यानी 1 अक्तूबर को एयरटेल ने 8 शहरों में 5जी लॉन्च की घोषणा कर दी और सोशल मीडिया पर कोलकाता और दिल्ली के एयरटेल के यूजर्स ने भी फोन में 5जी नेटवर्क के आने की पुष्टि की। अब रिलायंस Jio ने अपने 5G लॉन्च की घोषणा की है। Jio ने कहा है कि दशहरे से देश के चार शहरों में उसका 5G नेटवर्क लॉन्च हो रहा है यानी आज से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी के यूजर्स को Jio का 5जी नेटवर्क मिलने लगेगा। Jio ने वेलकम ऑफर की भी घोषणा की है। आइए जानते हैं कि आखिर Jio के वेलकम ऑफर में आपको क्या-क्या मिलेगा और बीटा ट्रायल के लिए इनवाइट कैसे मिलेगा?

क्या है जियो का वेलकम ऑफर?
1. Jio True 5G वेलकम ऑफर Jio यूजर्स के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में इनवाइट के जरिए लॉन्च किया जा रहा है।
2. इन ग्राहकों को 1Gbps तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा।
3. जैसे-जैसे शहर तैयार होते जाएंगे, अन्य शहरों के लिए बीटा टेस्टिंग को ओपन किया जाएगा।

4. यूजर्स इस बीटा ट्रायल का लाभ तब तक उठा पाएंगे जब तक कि शहर का नेटवर्क कवरेज पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हो जाता।
5. इनवाइट के जरिए बीटा ट्रायल कर रहे 'Jio वेलकम ऑफर' यूजर्स को अपना मौजूदा Jio सिम नहीं बदलना होगा, हालांकि शर्त यह है कि उसका मोबाइल 5g होना चाहिए। Jio True 5G सेवा ऑटोमैटिक अपग्रेड हो जाएगी।
6. Jio सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ भी काम कर रहा है ताकि ग्राहकों के पास चुनने के लिए 5G डिवाइस की व्यापक रेंज हो।