Jio True 5G: नए साल से पहले मुकेश अंबानी ने किया बड़ा एलान, 2023 में हर जियो यूजर को मिलेगी 5G की सुविधा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 29 Dec 2022 07:00 PM IST
सार

Jio True 5G: अंबानी ने कहा कि हर एक गांव में 5जी कनेक्टिविटी होगी, इसलिए भारत के पास ग्रामीण-शहरी विभाजन को पूरी तरह से मिटाने का एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसने हमारे देश को इतने लंबे समय तक प्रभावित किया है।

विज्ञापन
Jio 5G Services will be rollout Across India by 2023 said Mukesh Ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    रिलायंस जियो की 5जी सेवाओं को 2023 तक पूरे देश में रोलआउट कर दिया जाएगा। यह कहना है रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5G का विस्तार 2023 में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में बेस्ट 5G नेटवर्क सर्विस का इंस्टॉलेशन सबसे तेज गति से हो रहा है। नंबर 1 पोजिशन बरकरार रखने के लिए पूरी जियो टीम को बधाई। बता दें कि बुधवार को ही जियो ने एक साथ 11 शहरों में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत करने की घोषणा की है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी का डिप्लॉयमेंट साल 2023 तक पूरा हो जाएगा। जियो पूरे भारत में दुनिया का सबसे अच्छा 5G नेटवर्क शुरू कर रहा है, वो भी एक ऐसी गति से जो दुनिया में सबसे तेज है। इसके बाद जियो का अगला कदम डिजिटल सॉल्यूशन प्रोवाइड करवाना है। अंबानी ने कंपनी के 'फैमिली डे' समारोह में बोलते हुए कहा कि नंबर 1 पोजिशन बरकरार रखने के लिए और तेज गति से 5G नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए पूरी जियो टीम को बधाई देता हूं।

    विज्ञापन

    अंबानी ने कहा कि चूंकि हर एक गांव में 5जी कनेक्टिविटी होगी, इसलिए भारत के पास ग्रामीण-शहरी विभाजन को पूरी तरह से मिटाने का एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसने हमारे देश को इतने लंबे समय तक प्रभावित किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बुधवार को जियो ने देश के 11 नए शहरों लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की। रिलायंस जियो ने बताया कि इन शहरों के जियो यूजर्स को आज से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें