Jio True 5G: उड़ीसा के भुवनेश्वर और कटक में जियो 5G लॉन्च, कंपनी ने कहा- 2023 में हर जियो यूजर को मिलेगा 5G

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 05 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

Jio True 5G: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में कहा था कि जियो 5जी का डिप्लॉयमेंट साल 2023 तक पूरा हो जाएगा। जियो पूरे भारत में दुनिया का सबसे अच्छा 5G नेटवर्क शुरू कर रहा है, वो भी एक ऐसी गति से जो दुनिया में सबसे तेज है।

विज्ञापन
Jio 5G Network Launches In Bhubaneswar and Cuttack of Orissa Details Here Jio True 5G
Jio True 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी हाई स्पीड इंटरनेट 5जी सर्विस का विस्तार करते हुए आज (5 जनवरी 2023) उड़ीसा के भुवनेश्वर और कटक में Jio True 5G को रोल आउट कर दिया है। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उड़ीसा में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया। बता दें कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2023 तक देशभर में जियो 5G का विस्तार करने की घोषणा की थी।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया और कहा कि अगले कुछ महीनों में पूरे राज्य में सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। भुवनेश्वर में SOA विश्वविद्यालय में एक 5G लैब भी स्थापित की गई है। इस दौरान रिलायंस जियो ने भुवनेश्वर की SOA यूनिवर्सिटी में 5G-लैब बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस मौके पर उपस्थित थे।

    विज्ञापन

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "आज ओडिशा के लिए सौभाग्य का दिन है। आने वाले दिनों में ओडिशा के 50,000 गांव में टेलीकॉम डिपार्टमेंट और प्राइवेट कंपनी की ओर से टावर लगाए जाएंगे। 5जी नेटवर्क आने से ओडिशा जैसे राज्य के नौजवान आगे जाएंगे।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भुवनेश्वर में 5G सर्विस के उद्घाटन के अवसर पर जियो ने ट्रू 5जी के लिए एक विशेष एक्सपीरियंस जोन भी बनाया है। इस एक्सपीरियंस जोन में जियो ने कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट, शिक्षा, क्लाउड गेमिंग, स्मार्ट ऑफिस, स्मार्ट सिटी, एआर-वीआर डिवाइस और जियो ग्लास का प्रदर्शन किया। मंदिरों के शहर भुवनेश्वर और सिल्वर सिटी कटक, उड़ीसा प्रांत के पहले शहर होंगे जो जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ेंगे।

    फरवरी 2023 तक उड़ीसा के 5 और शहरों को जियो 5जी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। कंपनी ने कहा कि, पूर्व के आईटी हब के तौर पर मशहूर भुवनेश्वर के लिए जियो ट्रू 5जी गेम चेंजर साबित होगा। भुवनेश्वर में जियो की 5जी सर्विस उस समय लॉन्च हुई है जब भुवनेश्वर अगले कुछ दिनों में FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें