Jio 5G: 5G नेटवर्क वाला इलाका है लेकिन नहीं कर पा रहे इस्तेमाल तो नोट कर लें यह टिप्स
सभी 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन उपलब्ध Jio 5G नेटवर्क इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं हैं। Jio ने मोबाइल निर्माताओं से जल्द से जल्द 5G के लिए सपोर्ट जारी करने को कहा है ताकि हर कोई 5G नेटवर्क से जुड़ सके।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने देश में दशहरे से ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत पांच प्रमुख शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी से की गई है। कंपनी का कहना है कि वह साल के अंत तक अन्य देश के अन्य शहरों में भी 5G सर्विस को रोलआउट करने वाली है। कंपनी ने फिलहाल इस सर्विस को सर्विस ऑन इनविटेशन के दौर पर पेश किया है, जिसमें मौजूदा Jio यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा गया है।
Jio यूजर्स जिनके पास 5G सक्षम स्मार्टफोन है, उनके क्षेत्र में नेटवर्क उपलब्ध होने पर 5G के लिए इनवाइट प्राप्त होगा। हालांकि, सभी 5G स्मार्टफोन यूजर्स को इनवाइट नहीं मिलेगा। Jio 5G इनवाइट प्राप्त करने के लिए यूजर्स को कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा, जिसमें उनके स्मार्टफोन का मॉडल और सक्रिय Jio प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान भी शामिल हैं। यदि आप जियो के ग्राहक हैं और आप इस शहरों में रहते हैं और आपके पास 5G इनेबल स्मार्टफोन है, तब भी आपके फोन में 5G नेटवर्क नहीं आ रहे हैं तो अपने फोन में Jio 5G कनेक्टिविटी प्राप्त करने के लिए इन बातों को जान लीजिए।
हालांकि, कंपनी ने अब तक कोई भी 5G प्लान को पेश नहीं किया है, लेकिन कंपनी के यूजर्स जिनके पास 239 रुपये और उससे अधिक का सक्रिय रिचार्ज प्लान है वह Jio 5G welcome offer का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि इन यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलेगा। जियो की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार , सभी Jio यूजर्स अपने क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध होने के बाद ही 5G नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। वहीं यूजर्स को अलग से 5जी सिम खरीदने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि मौजूदा 4जी सिम 5जी कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा। आपको बस यह सुनिश्चित करना होगा कि आप 5G इनेबल फोन का उपयोग कर रहे हैं।
सभी 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन उपलब्ध Jio 5G नेटवर्क इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं हैं। Jio ने मोबाइल निर्माताओं से जल्द से जल्द 5G के लिए सपोर्ट जारी करने को कहा है ताकि हर कोई 5G नेटवर्क से जुड़ सके। यानी कुछ स्मार्टफोन यूजर्स, भले ही उनके पास 5G स्मार्टफोन है वह Jio 5G नेटवर्क इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस स्मार्टफोन को धीरे-धीरे 5G अपडेट मिल रहा है।