Jio Prepaid Plan: जियो के रोज 1GB डाटा वाले सभी प्लान, शुरुआती कीमत 149 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Mar 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Jio 1GB Daily Data Plans Start at Rs 149 Only see full plan list
Jio Daily 1GB Data Plan - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो इस वक्त देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। Jio के पास कई तरह के प्री-पेड प्लान हैं जिन्हें यूजर्स की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कई प्लान रोज 1 जीबी डाटा वाले हैं तो कई प्लान रोज 3 जीबी डाटा वाले भी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मांग रोज 1 जीबी डाटा वाले प्लान की है। आप में से भी कई लोग ऐसे होंगे जो जियो के रोज 1 जीबी डाटा वाले प्लान इस्तेमाल करते होंगे या ऐसे ही प्लान की तलाश में होंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जियो के रोज 1 जीबी डाटा वाले सभी प्लान के बारे में बताएंगे।

    जियो के इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इसमें 20 दिनों की वैधता मिलती है। यह कंपनी का रोज 1 जीबी डाटा वाला सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में कुल 20 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसमें रोज 100 SMS मिलेंगे।

    विज्ञापन

    यह कंपनी का दूसरा रोज 1 जीबी डाटा वाला प्लान है। जियो के 179 रुपये वाले प्लान की वैधता 24 दिनों की है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में भी जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो के इस 209 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में भी रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS और जियो के सभी एप्स का एक्सेस मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें