जेबीएल ला रहा है अनलिमिटेड बैटरी लाइफ वाला वायरलेस हेडफोन
विज्ञापन

अगर आप वायरलेस इयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो उसे चार्ज करने की दिक्कत का सामना आपको करना ही पड़ता ही होगा। सोचिए कैसा हो कि अगर आपके वायरलेस इयरफोन या हेडफोन की बैटरी कभी खत्म ही न हो! दरअसल ऑडियो उपकरण बनाने वाली दिग्गज कंपनी जेबीएल एक नए हेडफोन के लिए क्राउडफंडिंग कर रही है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि नॉन स्टॉप ऑडियो प्ले करने के लिए यह असीमित बैटरी क्षमता रखता है।
'रिफ्लेक्ट इटरनल हेडफोन' अपने हेडबैंड पर लगे सोलर पैनल का इस्तेमाल कर आपको अनलिमिटेड बैटरी बैकअप उपलब्ध कराएगा। जेबीएल का कहना है कि दिन में केवल 2.5 घंटे धूप में रहना शानदार बैटरी बैकअप के लिए काफी है। जेबीएल के इस हेडफोन को इंडिगोगो पर 99 डॉलर (लगभग 7000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसकी डिलिवरी अक्तूबर 2020 में होगी।
विज्ञापन