Idea से इस कंपनी ने मिलाया हाथ, मिलेगा फ्री डाटा

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Mar 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Itel partnership with Idea Cellular to offer 1GB free data per month
आइडिया

    अभी तक आप जियो के ही फ्री सर्विस का मजा ले रहे हैं लेकिन अब आपको आइडिया भी फ्री डाटा दे रही है। जी हां, चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी आईटेल (itel) ने आइडिया से पार्टनरशिप की है जिसके तहत 6 महीने तक हर महीने 1 जीबी फ्री डाटा दिया जाएगा।

    यह ऑफर आईटेल के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर है जिनमें it1409, it1407, it1508, it1508+ और Power Pro series; it1516+ के फोन शामिल हैं। यह ऑफर फोन खरीदने के पहले महीने तक पूरी तरह से फ्री है, जबकि दूसरे महीने से 50 रुपये प्रति महीना रिचार्ज करवा कर यूजर्स 1 जीबी फ्री डाटा अगले 6 महीने तक यूज कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को http://i4all.ideacellular.com/ पर लॉन-इन करना होगा और आइडिया का मोबाइल नंबर बताना होगा। आईटेल के सीईओ सुधीर कुमार ने एक बयान में कहा है कि इस पार्टनरशिप से देश के करोड़ों ग्राहकों फायदा होगा और वे डिजिटल इंडिया से जुड़ सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें