मोबाइल के बाद एसेसरीज बाजार में एंट्री को तैयार itel, लाइनअप में हैं ये प्रोडक्ट्स

विस्तार
ट्रांसियॉन होल्डिंग्स की सब-ब्रांड कंपनी आईटेल मोबाइल (itel Mobile) भारतीय बाजार में जल्द ही नए सेगमेंट ने एंट्री को तैयार है। खबर है कि आईटेल जल्द ही भारत में मोबाइल एसेसरीज बाजार में प्रवेश करने वाला है। भारतीय मोबाइल एसेसरीज बाजार में जल्द ही आपको आईटेल के पावरबैंक, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर जैसे प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
किफायती होंगी आईटेल की एसेसरीज
आईटेल के इतिहास को देखा जाए तो कंपनी के सभी फोन बजट में ही रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी के एसेसरीज भी किफायती होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ब्लूटूथ स्पीकर, नेकबैंड, हेडफोन, ब्लूटूथ हेडफोन जैसे प्रोडक्ट्स पेश करेगी। कहा जा रहा है कि कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स इसी महीने लॉन्च होंगे।
बता दें कि भारतीय फीचर फोन बाजार में आईटेल की मजबूत पकड़ है। ऐसे में कंपनी को इसका फायदा मिल सकता है। आईटेल की पैरेंट कंपनी ट्रांसियॉन होल्डिंग्स के कई ब्रांड्स भारत में हैं जिनमें टेक्नो और इनफिनिक्स जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन होने के बाद आईटेल और टेक्नो मोबाइल ने भी दो महीने वारंटी बढ़ाने का एलान किया है। टेक्नो और आईटेल की पैरेंट कंपनी ट्रांसियॉन होल्डिंग्स ने अपने एक बयान में कहा है कि जिन मोबाइल यूजर्स की वारंटी 20 मार्च 2020 तक खत्म हो रही थी उनकी वारंटी अब 31 मई 2020 तक कर दी गई है। वारंटी बढ़ाने के लिए ग्राहकों को कुछ करने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह अपने आप हो जाएगा। वारंटी की जानकारी यूजर्स CarlCare मोबाइल एप में लॉगिन करके चेक कर सकते हैं।
- जियो के शानदार नए प्लान से लॉकडाउन के दौरान यूजर्स को होगा फायदा, मिलेगा 1.5GB से लेकर 2GB तक डाटा
- कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों को चाइनीज हैकर्स बना सकते हैं शिकार
- Coronavirus: Jio Phone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ आरोग्य सेतु मोबाइल एप
- iPhone SE 2020 की बिक्री भारत में 20 मई से होगी शुरू, मिल रहा 3,600 रुपये का डिस्काउंट