ChatGPT Ban: चैटजीपीटी पर बैन हटा सकता है इटली, लेकिन कंपनी को माननी होगी यह बात

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 18 Apr 2023 03:52 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प-समर्थित ओपनएआई के चैटजीपीटी ChatGPT को मार्च के अंत में इटली में बैन किया गया था। इसके बाद इसे देश में ऑफलाइन कर दिया गया था।

विज्ञापन
Italy to allow ChatGPT to return if OpenAI takes useful steps for Privacy And Security Concerns
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इटली के डाटा प्रोटेक्शन के प्रमुख पास्केल स्टैंडजिओनी (Pasquale Stanzione) ने मंगलवार को कहा कि इटली का डाटा प्रोटेक्शन अधिकारी अप्रैल के अंत में चैटजीपीटी चैटबॉट से प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी अगर इसके निर्माता ओपनएआई एजेंसी की चिंताओं को दूर करने के लिए "उपयोगी कदम" उठाते हैं तो इस पर से बैन हटाया जा सकता है।

    माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प-समर्थित ओपनएआई के चैटजीपीटी ChatGPT को मार्च के अंत में इटली में बैन किया गया था। इसके बाद इसे देश में ऑफलाइन कर दिया गया था। इसके बाद ओपनएआई ने बताया था कि उसने इटली के डाटा सुरक्षा नियामक के अनुरोध पर इटली में यूजर्स के लिए ChatGPT को बंद कर दिया है। लेकिन हम जल्दी हा वापसी करेंगे। कंपनी के सीईओ सैम अल्टमैन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

    विज्ञापन

    इटली ने क्यों लगाया था बैन

    इटली चैटजीपीटी पर बैन लगाने वाला पहला देश था। इससे पहले फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था। बैन को लेकर इटली के डाटा प्रोटेक्शन अधिकारियों का कहना था कि ये चैटबॉट लोगों की निजी जानकारी और प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इटली के डाटा प्रोटेक्शन अधिकारियों का कहना था कि AI मॉडल से संबंधित गोपनीयता संबंधी चिंताएं थीं। सरकार का कहना था कि ये चैटबॉट लोगों की निजी जानकारी इकट्ठा कर रहा है जो कि सही नहीं है और नियमों का उलंघन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डाटा प्रोटेक्शन अधिकारियों का कहना था कि चैटजीपीटी में मिनिमम ऐज वेरिफिकेशन के लिए भी कोई ऑप्शन नहीं है, जो कि नाबालिग को भी सेंसिटिव जानकारी दे सकता है और उनके विकास और जागरुकता में गलत असर डाल सकता है। बता दें कि चैटजीपीटी, यूएस स्टार्ट-अप OpenAI द्वारा बनाया गया था और यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा समर्थित है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें