BSNL का यह प्लान जियो के लिए बन गया है मुसीबत, फायदे इतने की पूछो मत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Mar 2022 03:54 PM IST
सार

BSNL की एक पहचान है कम कीमत में ज्यादा फायदे और यह पहचान आज भी बरकरार है। BSNL की सेवाएं यदि थोड़ी दुरूस्त हो जाएं तो अधिकतर लोग BSNL का दामन थाम लेंगे।

विज्ञापन
Is BSNL Rs 499 Prepaid Plan Better Option than Rs 479 Plan from Jio all you need to know
BSNL PLAN - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वैसे तो सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL की हालत जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले बहुत ही खराब है, लेकिन BSNL की एक पहचान है कम कीमत में ज्यादा फायदे और यह पहचान आज भी बरकरार है। BSNL की सेवाएं यदि थोड़ी दुरूस्त हो जाएं तो अधिकतर लोग BSNL का दामन थाम लेंगे। BSNL के यूजर्स को आज पांच साल बाद भी 4जी का इंतजार है, हालांकि कंपनी की 3जी सेवाएं सभी सर्किल में हैं, जहां ग्राहकों को अच्छी सेवाएं मिल रही हैं। BSNL के पास एक ऐसा प्री-पेड प्लान है जो जियो एक प्लान को कड़ी टक्कर देता है। आइए जानते हैं BSNL के इस खास प्लान के बारे में...

    सबसे पहले जियो के 499 रुपये वाले प्लान की बात करते हैं। जियो के इस प्लान के साथ 56 दिनों की वैधता मिलती है और इस प्लान में हर रोज 1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलचे हैं। जियो के इस प्लान में कुल 84GB डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ आपको जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। आइए जानते हैं अब बीएसएनएल के प्लान के बारे में.

    विज्ञापन

    जियो के प्लान के फायदे के बारे में तो आपको पता चल गया। अब BSNL के इसी कीमत यानी 499 रुपये वाले प्लान के बारे में जानते हैं। BSNL के इस प्लान में रोज 2GB डाटा मिलता है और इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में भी जियो की तरह रोज 100 SMS मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब कुल मिलाकर देखा जाए तो BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज अधिक डाटा के साथ वैधता भी एक महीने अधिक की मिल रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें